Raja Raghuvanshi Case: सोनम-राज पर ड्रग्स लेने का आरोप, रघुवंशी परिवार ने की थर्ड डिग्री देने की मांग
Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के राजा रघुवंशी केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक इस हत्याकांड में कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और मेघालय पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में अब राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने नार्को टेस्ट की मांग करते हुए एक और बड़ा आरोप लगाया है। विपिन का दावा है कि मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसका बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा दोनों ड्रग्स लेते हैं।
उनका कहना है कि इनकी आपराधिक प्रवृत्ति के पीछे नशे की लत एक बड़ी वजह हो सकती है। रघुवंशी परिवार ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को थर्ड डिग्री दिया जाए, तभी शायद पूरा सच बताएंगे। राज और सोनम के परिचितों से हमें दोनों के ड्रग्स एडिक्ट होने की पुख्ता जानकारी मिली है।

Raja Raghuvanshi Case: ड्रग्स लेते थे सोनम और राज
विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'राज और सोनम रघुवंशी दोनों ड्रग्स का सेवन करते थे और उनकी दोस्ती भी इसी नशे के कारण गहरी हुई थी। पुलिस को इस एंगल से भी जांच करनी चाहिए। हमें ऐसी सूचना मिली है कि दोनों ड्रग्स लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों आनंद और आकाश अपने बयान से पलट चुके हैं, वैसे ही राज और सोनम के भी बयान बदलने की पूरी संभावना है। हमारी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल हो और इनका नार्को टेस्ट भी कराया जाना चाहिए।' बता दें कि पहले हत्या की बात कबूलने के बाद अब आरोपी अपने बयान से पलट गए हैं।
यह भी पढ़ें: तेलंगाना में भी राजा रघुवंशी जैसी हत्या, शादी के कुछ हफ्तों बाद ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खूनी कहानी
रघुवंशी परिवार को केस कमजोर होने का सता रहा डर
विपिन रघुवंशी ने कहा कि हत्या की असली साजिश का पर्दाफाश हो सके, ताकि मेरे भाई को न्याय मिले। उन्होंने कहा, 'अगर नार्को टेस्ट किया गया तो आरोपी अपने बयानों से पीछे नहीं हट पाएंगे और सच्चाई सामने आ जाएगी। अगर सख्ती नहीं हुई तो केस कमजोर हो सकता है।' परिवार ने यह भी कहा है कि हम न्याय के लिए लड़ेंगे और जब तक न्याय नहीं मिलेगा चैन से नहीं बैठेंगे। हमारा भाई आज भी हमारे सपने में आता है और अपने लिए इंसाफ मांग रहा है।
राजा मर्डर केस में अब तक 8 गिरफ्तारी
राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत, विशाल चौहान हैं। इन पांचों पर राजा की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है। इसके अलावा हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सोनम और राज जिस फ्लैट में रुथे थे उसका मालिक लोकेंद्र सिंह, फ्लैट ब्रोकर जेम्स सिलोम और चौकीदार बल्लू भी अरेस्ट हुए हैं। तीनों पर सबूत नष्ट करने और तथ्य छुपाने के आरोप हैं।
यह भी पढ़ें: Indore News: राजा रघुवंशी और सोनम हनीमून कांड, जज के सामने पलटे आरोपी, जानिए कैसे उलझी साजिश की गुत्थी












Click it and Unblock the Notifications