#SonamKiShaadi: सोनम कपूर के संगीत में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी और खुशी ने लूटी महफिल, 5 वायरल तस्वीरें

अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा की हो गईं। मुंबई में दोनों ने बुधवार को सात फेरे लिए और हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे को अपना बना लिया।

Recommended Video

    Sonam Kapoor Wedding: Jhanvi Kapoor की शादी में होगी देर, Sonam के कलीरों ने दिया सबूत | वनइंडिया
    Janhvi Kapoor And Khushi Kapoor

    मुंबई। अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा की हो गईं। मुंबई में दोनों ने बुधवार को सात फेरे लिए और हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे को अपना बना लिया। सोनम की शादी में पूरे परिवार को श्रीदेवी की कमी काफी खल रही है। हालांकि इस कमी को उनकी बेटियों, जाह्नवी और खुशी ने कम करने की पूरी कोशिश की। संगीत के समारोह में जाह्नवी और खुशी ने खूब इंज्वाय किया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं, देखिये-

    सोनम के संगीत में बहनों का जलवा

    सोनम के संगीत में बहनों का जलवा

    सोनम के संगीत में सबसे ज्यादा रौनक उनकी बहनों ने बिखेरी। रिया, अंशुला, जाह्नवी, खुशी और शनाया कपूर ने संगीत में ऐसा जलवा बिखेरा कि हर कोई देखता रह गया।

    दोनों बहनों ने पहना मनीष मल्होत्रा का डिजाइन

    दोनों बहनों ने पहना मनीष मल्होत्रा का डिजाइन

    जाह्नवी और खुशी कपूर संगीत में अपने फेवरेट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कपड़े पहन कर पहुंची थीं।

    किसी मॉडल से कम नहीं लग रहीं थीं खुशी

    किसी मॉडल से कम नहीं लग रहीं थीं खुशी

    थीम के अनुसार सफेद और गोल्डन लहंगे में खुशी काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने साथ में हेवी झुमके भी पहने थे।

    जल्द रिलीज होगी जाह्नवी की 'धड़क'

    जल्द रिलीज होगी जाह्नवी की 'धड़क'

    वहीं जाह्नवी भी हमेशी का तरह चमक रहीं थीं। जाह्नवी जल्द ही इशान खट्टर के ऑपोजिट 'धड़क' फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है और करण जौहर इसके निर्माता हैं।

    ये भी पढ़ें: #SonamKiShaadi: देखिये सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी की पहली तस्वीरें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+