Sonali Phogat Case: बोले CM प्रमोद सावंत- 'जरूरत पड़ी तो सीबीआई को सौपा जाएंगा ये मामला'

नई दिल्ली, 28 अगस्त: टिकटॉक स्टार और हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत से जुड़ मामले कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। तो वहीं, इस मामले में अभी तक गोवा पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं, खुद गोवा पुलिस ने इस बात की पुष्टि भी की है कि मौत से कुछ देर पहले सोनाली फोगाट को ड्रग्स दी गई थी। तो वहीं, अब इस मामले में गोवा के सीएम प्रमोद सावंत का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो यह मामला सीबीआई को देंगे।'

Recommended Video

    Sonali Phogat मौत मामला, CBI जांच पर क्या बोले Goa CM Pramod Sawant | वनइंडिया हिंदी *News
    Sonali Phogat: Goa CM Pramod Sawant says if required, will give this case to CBI

    दरअसल, सोनाली फोगाट मामले में हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से बाचतीच की थी। साथ ही, उन्होंने जांच में सहयोग के लिए हरियाणा से भी अधिकारियों की एक विशेष टीम भेजने और सीबीआई जांच की बात कही थी। तो वहीं, अब गोवा के सीएम प्रमोद सावंत का बयान भी सामने आया है। सीएम प्रमोद सावंत ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'केस को लेकर हरियाणा के CM ने मुझसे बात की है और इस मामले की गहन जांच का अनुरोध किया है।'

    उन्होंने आगे कहा, 'अगर इस मामले में औपचारिकताओं के बाद जरूरत पड़ी तो यह मामला सीबीआई को देंगे। हम गहन जांच कर रहे हैं। जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा उसको सज़ा मिलेगी।' कहा कि अभी आरोपी पुलिस हिरासत में है, जांच की जा रही है। राज्य सरकार दोषियों को सजा दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस पहले दिन से ही जांच में पूरा समर्थन कर रही है और जो इसमें शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

    इन आरोपियों को गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोनाली फोगाट हत्या मामले में गोवा पुलिस ने अब तक जो पांच गिरफ्तारियां की हैं, उनमें मुख्य आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के अलावा, गोवा के कर्लिज रेस्टोरेंट का मालिक एडविन न्यून्स, ड्रग पैडलर दत्त प्रसाद गांवकर और रमा मांडरेकर शामिल है। पुलिस ने शनिवार को कर्लिज के रेस्टोरेंट के प्रसाधन से सिंथेटिक ड्रग बरामद की थी, जिसके बाद रेस्तरां मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने कल दो मुख्य आरोपियों समेत चार आरोपियों को गोवा की मापुसा कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+