'मेरी मां इंसाफ की हकदार हैं, मामले की जांच हो...', सोनाली फोगाट की 15 साल की बेटी ने बयां किया दर्द
'मेरी मां इंसाफ की हकदार हैं, मामले की जांच हो...', सोनाली फोगाट की 15 साल की बेटी ने बयां किया दर्द
नई दिल्ली, 25 अगस्त: भाजपा नेता और अभिनेता सोनाली फोगट की 15 वर्षीय बेटी यशोधरा फोगाट ने अपनी मां की मौत के लिए इंसाफ की मांग की है। सोनाली फोगाट का मंगलवार 23 अगस्त को गोवा में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। 15 वर्षीय यशोधरा फोगाट का बयान सोनाली फोगट के भाई रिंकू ढाका द्वारा गोवा में अंजुना पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के कुछ घंटों बाद आया है। सोनाली फोगट के भाई रिंकू ढाका ने कहा कि उनकी बहन की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई है ये एक "सुनियोजित हत्या" है।
Recommended Video

'मेरी मां न्याय की हकदार है...'
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए यशोधरा फोगाट ने कहा, ''मेरी माँ न्याय की हकदार है। मेरी मां को इंसाफ मिलना चाहिए। मामले की उचित जांच की आवश्यकता है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'' रिपोर्ट के मुताबिक इससे ज्यादा कुछ कहने की हालत में यशोधरा फोगाट नहीं थीं। मां की मौत के बाद वह पूरी तरह टूट गई हैं।

'जब तक केस दर्ज नहीं होता, पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे...'
इससे पहले सोनाली फोगट के भाई रिंकू ढाका ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हो जाती, वह फोगट का पोस्टमार्टम करने के लिए सहमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस सोनाली फोगाट के निधन को लेकर बहुत आराम से काम कर ही है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि गोवा पुलिस हमारे परिवार के साथ सहयोग नहीं कर रही है।

'एम्स में नए सिरे से पोस्टमार्टम करेंगे...'
भाई रिंकू ढाका ने अंजुमा पुलिस स्टेशन के बाहर संवाददाताओं से कहा, "उन्होंने सिर्फ शिकायत रखी है, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। अगर यहां जांच ठीक से नहीं हो रही है, तो हम दिल्ली या जयपुर में एम्स में नए सिरे से पोस्टमार्टम करेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि फोगट के प्रबंधक सुदिर सांगवान और सहायक सुखविंदर सिंह 'हत्या' के लिए जिम्मेदार थे, यह कहते हुए कि दोनों कई दिनों से एक ही साजिश रच रहे थे।

CBI जांच की हो रही है मांग
सोनाली फोगट की बहन रमन ने अपनी बहन की "रहस्यमय मौत" की सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं एक अन्य बहन रूपेश ने कहा कि सोनाली ने मौत से कुछ घंटे पहले फोन किया था। बहन ने कहा कि, ''सोनाली ने कहा कि वह व्हाट्सएप पर बात करना चाहती थी और कुछ गड़बड़ चल रही थी। लेकिन उसने फोन काट दिया और फिर नहीं उठाया।''

शूटिंग के लिए गई थी गोवा सोनाली
फोगट के परिवार ने कहा कि सोनाली शूटिंग के लिए गोवा में थीं और रविवार तक उनके घर आने की उम्मीद है। भाजपा नेता को मंगलवार को अचेत अवस्था में अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर को बाद में गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के मुर्दाघर में स्थानांतरित कर दिया गया। गोवा पुलिस ने मंगलवार को मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया और राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इसपर संज्ञान लिया है।
इससे पहले दिन में, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मामले की "गहन जांच" करने का निर्देश दिया, यहां तक कि उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि फोगट की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट है।












Click it and Unblock the Notifications