अनुराग कश्यप का समर्थन करने वाली तापसी पन्नू पर सोना महापात्रा ने साधा निशाना, कही ये बड़ी बात
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में बॉलीवुड अब अलग-अलग खेमों में बंट गया है। कोई उसे साजिश करार दे रहा है तो कोई साजिश का समर्थन कर रहा है। कोई इसे नेपोटिज्म से जोड़ रहा है तो कोई नेपोटिज्म के खिलाफ है। फिलहाल सारा केस ड्रग्स और कास्टिंग काउच पर आ गया है। इस समय इस के घेरे में है फिल्म डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप। उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। गायिका सोना महापात्रा ने अनुराग कश्यप पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। ट्विटर पर उन्होंने एक्ट्रेस का साथ दिया जिसने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाए हैं। गायिका ने अनुराग के समर्थन के लिए तापसी पन्नू पर तंज भी कसा। सोना महापात्रा ने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट्स किए और कई सारी बातें लिखी हैं। जानिए क्या

तापसी पन्नू पर कसा तंज
सोना महापात्रा ने ट्विटर के जरिए पूरे मामले पर अपनी राय दी और कहा कि ‘हमें पायल की बात सुननी चाहिए।' साथ ही अनुराग को ‘सबसे बड़ा फेमिनिस्ट' कहकर उन्हें समर्थन करने वाली तापसी पन्नू को भी सोना ने जमकर लताड़ा है और दावा किया है कि ‘उनका बयान ये दिखाता है कि उन्हें कितना कम पता है।' उन्होंने आगे कहा कि ‘जो अनुराग की फिल्म और उसमें महिलाओं का चित्रण देखेगा, वो उसका उलटा ही कहेगा।' हालांकि, सोना ने ये भी कहा कि ‘उन्होंने भी अनुराग के साथ काम किया है और निर्देशक ने कभी उन्हें असहज महसूस नहीं कराया।'
Recommended Video

सोना महापात्रा ने कहा- जांच होनी चाहिए
सोना ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर भी अपनी राय दी लेकिन इस बात पर जोर दिया कि ‘यह पता लगाने के लिए एक जांच की जानी चाहिए कि क्या वह घोष द्वारा लगाए गए आरोपों में दोषी हैं।' उन्होंने कश्यप को ‘वर्क इन प्रोग्रेस एट बेस्ट' कहा। सोना ने लिखा, ‘सबसे बड़े फेमिनिस्ट, नहीं, दोषी? इसकी जांच होनी चाहिए। कई ट्वीट्स में, सोना मोहापात्रा ने बॉलीवुड के हाल ही में ‘स्मैश द पैट्रार्की' वाले नारे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि फिल्म उद्योग के बड़े नामों में से किसी ने भी ‘अकेले और दंडात्मक लड़ाई' लड़ने वालों के साथ एकजुटता नहीं दिखाई लेकिन वे अनुराग के समर्थन में खड़े हो गए हैं।

क्या लगाया था पायल ने अनुराग पर आरोप
गौरतलब है कि एक चैनल को इंटरव्यू देते वक्त पायल ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। रिपब्लिक टीवी के साथ बातचीत में, पायल घोष ने कहा कि वह पहली बार 2014 में अपनी मैनेजर के साथ निर्देशक से उनके ऑफिस में मिलीं थी। फिर पायल ने कहा कि अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर पर खाने के लिए आमंत्रित किया और दोनों के बीच फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने आगे कहा कि ‘कश्यप ने उन्हें अगली बार फिर से बुलाया और तभी उनके साथ जबर्दस्ती की।' उन्होंने कहा- "जब मैंने असहज महसूस किया तो उन्होंने मुझसे कहा कि आपको शर्म करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि उनकी लड़कियां हर समय ऐसा करती हैं। वे सिर्फ एक कॉल दूर हैं।" पायल घोष ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से अनुराग कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 354, 341, 342 के तहत लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। घोष के वकील नितिन सतपुते ने रिपब्लिक टीवी को इसकी सूचना दी।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications