Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अनु मलिक के खिलाफ यौन शोषण का केस बंद, महिला आयोग पर भड़कीं सोना, तनुश्री का मिला साथ

अनु मलिक के खिलाफ यौन शोषण का केस बंद, भड़कीं सोना, तनुश्री का मिला साथ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग के संगीतकार अनु मलिक के खिलाफ यौन शोषण का केस बंद करने पर सिंगर सोना महापात्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोना ने कहा है कि आयोग की रिपोर्ट से तो ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं शिकायतकर्ता नहीं एक अपराधी हूं। सोना ने 2018 अनु मलिक के खिलाफ में यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। राष्ट्रीय महिला आयोग ने अनु के खिलाफ पर्याप्त सुबूत न मिल पाने और शिकायतकर्ता के सामने ना को वजह बताते हुए केस बंद कर दिया है।

सोना ने आयोग की रिपोर्ट पर उठाए सवाल

सोना ने आयोग की रिपोर्ट पर उठाए सवाल

सोना मोहापात्रा ने कहा कि महिला आयोद ने केस बंद करने को लेकप जो रिपोर्ट दी है, वो ठीक नहीं है। उन्होंने लिखा है, पेरिस में एक इवेंट खत्म करने के बाद सोशल मीडिया पर ये परेशान करने वाली खबर पढ़ी। महिला आयोग की चेयरपर्सन का बयान गलत है। मैंने सहयोग किया है, और गवाहियां भी दीं। मैंने महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से इस बारे में बात करने का अनुरोध किया। मुझे अपने सभी मेल पर एक लाइन में प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। उन्होंने मेरे, नेहा भसीन या श्वेता पंडित के साथ जुड़ने या जुड़ने का कोई प्रयास नहीं किया। जैसा मुझे कहा गया था वैसा ही किया।

मुझे अपराधी जैसा महसूस हुआ: सोना

सोना ने कहा है, महिला आयोग की रिपोर्ट ने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं शिकायतकर्ता नहीं एक अपराधी है। जिस तरह से उन्होंने एक लाइन में संवाद किया, उससे मुझे डर लगा कि मैं ईमानदार हूं, यह ऐसा है जैसे मैं उनकी नजर में अपराधी थी। मैं यह सोचकर घबरा गई कि वे उन महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करेंगे, जिनके पास कोई आवाज नहीं है। महिला आयोग को कम से कम हममें से कुछ के साथ बात करने की कोशिश करनी चाहिए थी। यह कम से कम हम सिस्टम के लिए उम्मीद कर सकते हैं। यह खत्म नहीं हुआ है। मैं लड़ाई को आसानी से छोड़ने वाली नहीं हूं। यदि जरूरी हुआ तो मैं इसे अपनी चिता तक ले जाऊंगी।

तनुश्री का भी मिला साथ

तनुश्री का भी मिला साथ

सोना महापात्रा को तनुश्री दत्ता का भी साथ मिला है। तनुश्री ने भी महिला आयोग की रिपोर्ट पर सवाल उठाया है। सोना ने दो साल पहले बचयाा था कि 2006 में एक कार्यक्रम में उनकी अनु मलिक से मुलाकात हुई। जिसके बाद अनु ने उनको काफाा दिन तक तंग किया। वो फोन करते थे और कई दूसरे तरीकों से उन्हें परेशान करते थे। मीटू अभियान के दौरान सोना ने ये खुलासा किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+