'अपनी बकवास अपने पास रखो': #MeToo और उत्सव चक्रवर्ती का नाम सुनते ही क्यों भड़कीं सोना महापात्रा
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) अक्सर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखने को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोना महापात्रा ट्वीट के जरिए भी अपनी राय खुलकर सामने रखती हैं। हाल ही में किए गए सोना महापात्रा के एक ट्वीट ने चर्चित #MeToo कैंपेन को फिर से हवा दे दी है। बता दें कि सोना महापात्रा ने एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते बड़ा बयान दिया है जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या वह कॉमेडियन और YouTuber उत्सव चक्रवर्ती (Utsav Chakraborty) के खिलाफ #MeToo अभियान चला रही थीं, या वह बस अपनी राय साझा कर रही थीं?

सोना महापात्रा ने दी सफाई
इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा ने स्पष्ट कहा कि वह अभियान नहीं चला रही थीं, यह उनकी राय थी। दरअसल, @MensDayOutIndia नाम के ट्विटर हैंडल ने सोना महापात्रा को टैग करते हुए एक सवाल किया था। यूजर ने सोना से पूछा, क्या आप पर्सनली कॉमेडियन और YouTuber उत्सव चक्रवर्ती को जानती हैं? क्या आपके 'अभियान' उनके लिए ज्ञान और व्यक्तिगत अनुभव का विषय थे?

'अपनी बकवास अपने पास ही रखो'
सोना महापात्रा ने अपने ट्वीट में कहा, 'मिस्टर अनजान हैंडल, तुम्हारी जानकारी के लिए इसे जल्दी से खतम करते हैं। मैंने वह फोटोज और मैसेज देखें हैं जो मिस्टल उत्सव, महिलाओं के साथ शेयर करते थे। साथ ही अपनी राय के साथ ट्वीट करने का मतलब यह नहीं कि मैं कोई कैम्पेन चला रही हूं। तुम अपनी बकवास अपने पास ही रखो, तुम्हें मैंने अपनी टाइमलाइन पर म्यूट कर दिया है।' बता दें कि ट्विटर पर #MeToo अभियान के तहत कई लड़कियों ने दावा किया था कि उत्सव चक्रवर्ती ने उनसे न्यूड फोटो की डिमांड की थी।

अनु मलिक को शो से निकलवाया
बता दें कि सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर यौन शोषण के मामले पर कई बार अपनी राय रख चुकी हैं। इतना ही नहीं वह उन स्टार्स पर भी निशाना साधने से पीछे नहीं हटती जिनका नाम #MeToo मामले से जुड़ चुका है। इनमें सबसे बड़ा नाम सिंगर अनु मलिक का है। जब अनु मलिक पर मीटू के दौरान आरोप लगे थे तो सोना महापात्रा ने उनके खिलाफ अभियान चलाकल उन्हें इंडियन आइडल शो से बाहर करा दिया था। इस दौरान सोना को लोगों का भी खूब सपोर्ट मिला।

विशाल ददलानी पर भी साधा निशाना
हाल ही में ड्रग्स केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती का नाम आने के बाद विशाल ददलानी ने उनके समर्थन में एक ट्वीट किया जिसके बाद सोना महापात्रा ने उन पर भी हमला बोला। सोना ने विशाल के ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा था, जो सही होता है उसे भुला दिया जाता है। विशाल के दिल में रिया और उनके भाई के लिए दर्द है। उनका यह दर्द तब कहां था जब महिलाएं उनके शो इंडियन आइडल के साथी अनु मलिक के खिलाफ अवाज उठा रही थीं।
यह भी पढ़ें: सबसे पहले कोरोना संक्रमित होने वाली बॉलीवुड सेलेब्रिटी कनिका कपूर ने शेयर किया अनुभव, आए थे कैसे-कैसे मैसेज












Click it and Unblock the Notifications