इंस्पेक्टर पिता की गन लेकर बैंक पहुंचा युवक, मैनेजर की कनपटी पर रिवॉल्वर रख लूटे 15 लाख
सुंदरगढ़, 10 नवंबर: ओडिशा में बैंक लूट की एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक पुलिस अधिकारी के 23 वर्षीय बेटे ने अपने पिता की सर्विस रिवॉल्वर दिखाकर एक एक्सिस बैंक से 15 लाख रुपये नकद लूट लिए। बाद में मंगलवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के साथ ही लूट की रकम जब्त कर ली है।
Recommended Video

पुलिसकर्मी के बेटे ने ही चुना अपराध का रास्ता
घटना एक्सिस बैंक सुंदरगढ़ शहर की मेन रोड शाखा में हुई। आरोपी जयदेव नायक उसी जिले के सुंदरगढ़ सदर थाने में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का बेटा है। नायक दोपहर करीब दो बजे ग्राहक बनकर बैंक में दाखिल हुआ और सीधे कैशियर के पास पहुंचा और उसके सिर पर बंदूक तान दी। कैशियर द्वारा मदद के लिए चिल्लाने पर मैनेजर लंकेश्वर महाराणा और बैंक के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

मैनेजर की कनपटी पर रिवॉल्वर रख लूटे 15 लाख
जिसके बाद नायक ने मैनेजर पर बंदूक तान दी और कैशियर को कैश से बैग भरने के लिए कहा। नकदी लेकर वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। आरोपी के बैंक से निकलते ही बैंक अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को डकैती की सूचना दी। सूचना मिलते ही सुंदरगढ़ पुलिस हरकत में आई और आरोपी को खोज निकाला और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। जिस पर नायक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

पिता भी जांच के घेरे में आया
पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने कहा कि दोनों ओर से कुछ राउंड की गोलीबारी के बाद, इसमें नायक जख्मी हो गया। उसे गिरफ्तार करने के साथ ही लूट की रकम जब्त कर ली गई है। उसे शंकरा रोड के पास पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि नायक के पास से नकदी और गन बरामद की गई है। आरोपित पुलिस कर्मी का पुत्र बताया जा रहा है एवं पिता की पिस्तौल लेकर उसने घटना को अंजाम दिया था। सागरिका नाथ ने बताया कि नायक के पिता की जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह इस मामले में शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications