महात्मा गांधी के विचारों की हत्या करने की कोशिश कर रही हैं 'प्रमुख ताकतें': सीताराम येचुरी

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को पूरे देश ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी को याद करते हुए सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने इशारों ही इशारों में भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर सबसे अच्छी श्रद्धांजलि भारत में उन 'प्रमुख ताकतों' को हराने का संकल्प लेना है जो गांधी जी के विचारों को मारने की कोशिश कर रहे हैं।

Some major forces are trying to assassinate Mahatma Gandhi ideas Sitaram Yechury

गौरतलब है कि आज ही के दिन 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूरा देश महात्मा गांधी की याद में आज उनको श्रद्धांजलि दे रहा है। बता दें कि राजनीतिक जगत के सभी नेताओं ने महात्मा को उनकी 72 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत के निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। इसी बीच सीताराम येचुरी के बयान से राजनीति गरमा गई है।

सीताराम येचुरी ने कहा, महात्मा गांधी की हत्या सांप्रदायिक, प्रमुख ताकतों द्वारा की गई थी क्योंकि वह एक एकजुट और धर्मनिरपेक्ष भारत का निर्माण करना चाहते थे। महात्मा गांधी को विश्वास था कि हर कोई अपने धर्म को मानते हुए देश में शांति, समानता और मानवीय गरिमा के साथ सुरक्षित रहेगा। येचुरी ने ट्वीट कर कहा कि भारत में प्रमुख शक्तियों को हराना ही शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगा।

यह भी पढ़ें: Saina Nehwal: देश के लिए 24 से ज्यादा जीत चुकी हैं मेडल, कई बार कॉपी पेस्ट ट्वीट के लिए हो चुकी हैं ट्रोल

जामिया फायरिंग पर साधा निशाना
सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार को एक शख्स द्वारा जामिया इलाके में गोली चलाने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, अभद्र भाषा, केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं द्वारा पीएम की चुप्पी के साथ हिंसा को बुलावा देने के कारण यह शर्मनाक परिणाम हुआ। यह उसी तरह का भारत है जिसे सरकार बनाना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+