Saina Nehwal: देश के लिए 24 से ज्यादा जीत चुकी हैं मेडल, कई बार कॉपी पेस्ट ट्वीट के लिए हो चुकी हैं ट्रोल
नई

बीजेपी में शामिल हुईं साइना नेहवाल
हरियाणा में जन्मी और हैदराबाद में रहने वाली 30 साल की साइना नेहवाल भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी साइना के नाम पर 24 से ज्यादा इंटरनेशनल मैडल हैं। इनमें 11 सुपर सीरीज खिताब भी शामिल हैं। हालांकि, कई मौके पर साइना नेहवाल कॉपी पेस्ट ट्वीट के लिए ट्रोल किया गया। ऐसा ही एक मौका पिछले साल दिसंबर में सामने आया, जब 22 दिसंबर, 2019 को साइना नेहवाल ने पीएम मोदी को लेकर एक ट्वीट किया।
कॉपी पेस्ट ट्वीट के लिए कई बार हुई हैं ट्रोल
साइना नेहवाल का ये ट्वीट 22 दिसंबर को तब सामने आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान में अपना भाषण दे रहे थे। इसी दौरान भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने ट्वीट किया था, 'मैं रामलीला मैदान में @narendramodi sir का एक उत्तेजक भाषण सुन रही हूं।' हालांकि, उनका ये ट्वीट एक अन्य ट्विटर यूजर्स में से थीं। इसी को लेकर यूजर ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा था, 'साइना नेहवाल का अपना दिमाग नहीं है। वो सिर्फ भाजपा आईटी सेल से हैं।' ये कोई पहली बार नहीं है जब कॉपी पेस्ट ट्वीट के लिए उन्हें ट्रोल किया गया था।
एक साथ 6 स्पोर्ट्सपर्सन ने किया था एक ही ट्वीट
इससे पहले 26 अक्टूबर 2019 को भी साइना नेहवाल समेत 6 दिग्गज खिलाड़ियों ने कॉपी-पेस्ट ट्वीट किया था। दरअसल, दीपावली की पूर्व संध्या पर, भारतीय महिला खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'भारत लक्ष्मी' पहल का समर्थन किया, जो कि देश की महिलाओं को सशक्त बनाता है। इसी को लेकर कई स्पोर्ट्सपर्सन ने एक ही ट्वीट कॉपी पेस्ट किया। इस ट्वीट में साइना समेत 6 स्पोर्टपर्सन ने लिखा, 'मैं इस दिवाली महिलाओं को सम्मानित और सशक्त बनाने की पहल के लिए @narendramodi को धन्यवाद देती हूं। ये कदम हमें कड़ी मेहनत करने और भारत को गर्व करने के लिए प्रेरित करता है। #bharatkilaxmi। "












Click it and Unblock the Notifications