Video: पहली पत्नी वृद्ध, दूसरी प्रेगनेंट तब की तीसरी शादी!
बेंगलुरु। महाराष्ट्र के दूरस्थ गांव में रहने वाले एक वृद्ध आदमी की पहली पत्नी बूढ़ी हो गई है। उससे पंखा हांकने के अलावा घर के छोटे-मोटे काम ही हो पाते हैं। दूसरी पत्नी से एक बेटी है और अगले बच्चे के लिये वह प्रेगनेंट है। गर्भावस्था में वह केवल चूल्हा ही फूंक सकती है। यही कारण है कि इस गरीब को तीसरी शादी करनी पड़ी।
कारण जानकर हैरान रह जायेंगे आप। यह तीसरी शादी केवल इसलिये की गई है, ताकि नई बहू गांव से दूर झील से पानी ला सके।
यह हाल भारत के कई उन गांवों का है, जहां हर साल सूखा पड़ता है। ऐसे गांवों में पुरुष दो या तीन शादियां करते हैं। कभी-कभी चार भी। घर में शादी करके आने वाली महिला का मुख्य काम होता है पानी भरना।
जरा सोचिये, जिस भारत को हम स्मार्ट बनाने की बात कर रहे हैं, जो डिजिटल इंडिया चीन-जापान को पछाड़ने के सपने देख रहा है, वहां ऐसी मजबूरियां शर्मनाक नहीं तो क्या हैं?
पांच मिनट की फिल्म Water Wives जो महज पांच मिनट में इस समस्या को सामने रखने में सफल हुई है।












Click it and Unblock the Notifications