सुब्रमण्‍यम स्‍वामी का सुझाव-कश्‍मीर घाटी को पूरी तरह कराओ खाली और यहां के लोगों को तमिलनाडु भेज दो

बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता और राज्‍यसभा सांसद सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने एक बार फिर अजीबो गरीब सुझाव दे दिया है।

नई दिल्‍ली। बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता और राज्‍यसभा सांसद सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने एक बार फिर अजीबो गरीब सुझाव दे दिया है। कश्‍मीर घाटी में भडकी हिंसा को देखते हुए उन्‍होंने कहा है कि कश्‍मीर घाटी को पूरी तरह से खाली करवा यहां के लोगों को तमिलनाडु के शरणार्थी कैंपों में भेज देना चाहिए।

सुब्रमण्‍यम स्‍वामी का सुझाव-कश्‍मीर घाटी को पूरी तरह कराओ और यहां के लोगों को तमिलनाडु भेज दो

सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखा है कि कश्मीर घाटी में चल रहे प्रदर्शन का समाधान यह है कि इसे खाली करा लिया जाए जैसा कि कश्मीर घाटी के हिंदुओं के साथ किया गया था। कुछ सालों के लिए उन्हें तमिलनाडु के शरणार्थी कैंपों में रखना चाहिए।

उन्होंने यह बात सोमवार को सुरक्षा बलों और कश्मीर यूनिवर्सिटी तथा कॉलेज छात्रों के बीच हुई झड़पों के बाद कही है। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने अस्थायी रूप से कॉलेजों और स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए। साथ ही इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया।

झड़प की यह घटना उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद हुई है। इस घटना में सुरक्षा बलों की फायरिंग में 8 लोगों की मौत हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने बड़गाम जिले में मतदान केंदों को पर हमला किया था जिसके बाद सुरक्षा बलों ने गोलियां चलाई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+