Solar Eclipse: देश के इन शहरों में कल दिखाई देगा 'रिंग ऑफ फायर', सरकार ने बताए नाम
नई दिल्ली। साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 21 जून को लगेगा। इस दौरान रिंग ऑफ फायर के रूप में एक अद्भुत नजारा दिखाई देगा। इसे लेकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा है कि ये एक दुर्लभ खगोलीय घटना है और साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। ये रविवार को दिखाई देगा और इसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जा रहा है। साल का पहला सूर्य ग्रहण ग्रीष्म संक्रांति में लग रहा है, जो उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन है।
Recommended Video

किन शहरों में देखा दिखाई?
मंत्रालय ने बताया कि अनूपगढ़, सूरतगढ़, सिरसा, जाखल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, देहरादून, तपोवन और जोशीमठ में रहने वाले लोग ग्रहण को देख पाएंगे। वहीं शेष भारतीय आंशिक ग्रहण देख सकते हैं। बता दें जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाएगा तब सूर्य की आकृति एक कंगन की तरह चमकीली नजर आएगी। इसे रिंग ऑफ फायर सूर्यग्रहण भी कहा जा रहा है। यह पूरे भारत में दिखाई देगा। भारत के अलावा ये ग्रहण एशिया के और भी कई हिस्सों में देखने को मिलेगा।
ग्रहण को अफ्रीका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। समय की बात करें तो सूर्य ग्रहण 21 जून की सुबह 9.15 बजे शुरू हो जाएगा और दोपहर 3.04 मिनट तक ये समाप्त होगा। वहीं ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव दोपहर 12.10 बजे देखने को मिलेगा। बता दें सूर्य ग्रहण कई तरह के होते हैं, जिसमें सबसे प्रमुख पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण को माना जाता है। ये सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसे एनुलर सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है।
जब पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता है तो चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से छिपा लेता है। वहीं जब आंशिक सूर्य ग्रहण लगता है तो चंद्रमा से सूर्य का कोई एक हिस्सा छिप जाता है। इसके अलावा जब वलयाकार सूर्य ग्रहण लगता है तो चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढंक नहीं पाता है। जिससे सूरज के किनारों से एक रोशनी पृथ्वी पर पड़ती है। इसी कारण सूर्य ग्रहण के समय आसमान में सूर्य 'रिंग ऑफ फायर' के रूप में दिखाई देगा। ये एक अद्भुत खगोलीय घटना होगी। इस स्थिति में चंद्रमा धरती से काफी दूर होता है।












Click it and Unblock the Notifications