सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी पर आखिरी दिन घोड़े पर क्यों गया ऑफिस, सोशल मीडिया पर वायरल

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऑफिस में आखिरी दिन जब घोड़े पर चढ़कर गया तो उसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगे। राजस्थान निवासी रूपेश कुमार वर्मा बेंगलुरु के एंबेसी गोल्फ लिंक्स कैंपस में स्थित ऑफिस में जाने के लिए घोड़े को ही क्यों चुना, इस पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

Software engineer went on horse on last working day viral

रूपेश कुमार वर्मा आठ साल से बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी कर रहे हैं। उनसे जब इस बारे में पूछा गया कि आप घोड़े पर चढ़कर ऑफिस क्यों गए, तो उन्होंने जवाब दिया कि वे जानवर प्रेमी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जानवरों को पसंद करता हूं और चूंकि यह मेरा आखिरी दिन था इसलिए मैंने घोड़े पर ऑफिस आने का फैसला किया।'

रूपेश ने बताया कि उन्होंने राजस्थान में अपने शहर पिलानी में घुड़सवारी सीखी थी लेकिन वह अपनी नौकरी के आखिरी दिन पहली बार घोड़े पर सवार हुए थे। इसके बाद रूपेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। घोड़े पर बैठे रूपेश ने एक तख्ती लटका रखी थी जिस पर अंग्रेजी में लिखा था- लास्ट वर्किंग डे एज ए सॉफ्टवेयर इंजीनियर (सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम का आखिरी दिन)। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए स्टेटस लिखा - सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ये है जिंदगी....

बेंगलुरु पोस्ट ने रूपेश का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि या तो यह सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी से परेशान है या फिर इस्तीफे से संतुष्ट है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+