टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी पर यूजर ने किया भद्दा और निजी कमेंट, ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसे सिखाया सबक

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर सेलिब्रिटीज को भद्दे और निजी कमेंट का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही कमेंट टीवी की फेमस एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को देखने को मिला जब उनके ब्वॉयफ्रेंड शलभ ने एक फोटो पोस्ट की। बता दें कि काम्या पंजाबी इन दिनों दिल्ली के बिजनेसमैन शलभ डांग को डेट कर रही हैं, उनके साथ अपने रिश्ते का खुलासा खुद काम्या ने ही किया था। काम्या और शलभ अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हें लेकिन हाल ही में इस कपल के फोटो पर एक यूजर ने निजी और भद्दा कमेंट किया।

काम्या ने लगाई यूजर की क्लास

काम्या ने लगाई यूजर की क्लास

दरअसल, शलभ डांग ने काम्या के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक फोटो को शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि, मैं तुमसे वादा करता हूं कि तुम अपने चेहरे पर हमेशा इस तरह ही भाव बनाए रखोगी। शलभ के फोटो शेयर करने के कुछ समय बाद ही रोमिल स्क्वॉयड और एंटी शुक्ला नाम के यूजर ने दोनों को लेकर निजी और भद्दा कमेंट किया। इस कमेंट के बाद काम्या पंजाबी ने यूजर की क्लास लगाई फिर उनके ब्वॉयफ्रेंड शलभ ने उसको सबक सिखाया।

काम्या ने शेयर किया यूजर का कमेंट

काम्या ने शेयर किया यूजर का कमेंट

काम्या पंजाबी ने यूजर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि, क्या आप लोगों के पास इस सज्जन के लिए कोई शब्द है? लगता है इनके घरवालों ने इन्हें बेच दिया है इसलिए ये यहां अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। काम्या के बाद शलभ ने भी यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि, किसी महिला के लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल करने का हक तुम्हें किसने दिया, अगर हिम्मत है तो अपनी असली फोटो लगाओ। तुम्हें मेडिकल हेल्प की जरूरत है।

शलभ ने किया था काम्या को प्रपोज

एक इंटरव्यू में दिए बयान में काम्या ने अपने और शलभ के रिलेशन का खुलासा किया था। बता दें कि, शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं और हेल्थकेयर बिजनेसमैन हैं। काम्या ने बताया था कि, एक दोस्त की सलाह पर वह शलभ से स्वास्थ्य कारणों के चलते मिली थीं, उसके बाद उनकी रोज बात होने लगी। काम्या ने कहा कि, पहली शादी से अलग होने के बाद उनका दोबारा शादी के बंधन में बंधने का कोई इरादा नहीं था लेकिन जब शलभ ने उन्हें प्रपोज किया तो वह इनकार न कर सकीं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने खोला राज, बताया बिग बॉस 13 में कौन है उनका फेवरेट कंटेस्टेंट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+