वायरल वीडियो, सोशल मीडिया ट्रोलिंग, नॉन वेज और YouTubers पर केस? हर सवाल पर Abhinav Arora ने क्या कहा?
Abhinav Arora: यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा को खुद को बाल संत कहे जाने पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद के लिए कभी भी इस नाम के इस्तेमाल को अनुमति नहीं दी। अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा वे सिर्फ कान्हा जी के भक्त हैं और जो भी आध्यात्मिक बातें करते हैं, वो उनके दिल से निकलती है। अभिनव अरोड़ा ने दावा किया कि वे जो भी बातें कहते हैं, वो किसी की सिखाई गई नहीं होतीं। वहीं सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर अभिनव के पिता तरुण राज अरोड़ा ने सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा के किसी पोस्ट का उद्देश्य कुछ अलग होता है।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बीच आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा ने कई सवालों को जवाब दिए। न्यूज एजेंसी एएनआई के साक्षात्कार में अभिनव अरोड़ा ने कहा, "मैंने कभी खुद को 'बाल-संत' नहीं कहा। यह नाम मुझे मीडिया ने दिया है। मैं केवल 'कान्हा जी' का भक्त हूं। मैं जो कुछ भी कहता हूं वह मेरे दिल से है।" मुझे कुछ भी कहने के लिए नहीं सिखाया गया है। मैं अपनी मां और पिता को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं...मेरी भक्ति भक्ति पर सवाल उठाए जाने के बाद हम अदालत जा रहे हैं। मैं आध्यात्मिक शिक्षाओं और स्कूल के ज्ञान दोनों में विश्वास करता हूं।"

अभिनव अरोड़ा से जब ये पूछा गया कि क्या आप जो श्लोक गाते हैं वो आपके माता-पिता द्वारा रटाए गए हैं? आपको श्लोक कैसे याद हुए? इसका जवाब देते हुए अभिनव अरोड़ा ने कहा, "मैं जो भी करता हूं अपने मन से करता हूं, अपने दिल से करता हूं। जो भी मैं आपसे बोल रहा हूं यह मुझे सिखाए या रटाए हुए नहीं हैं। ये मैं अपने मन से बोलता हूं अपने दिल से बोलता हूं। हां मेरे मैया और पिताजी मुझे सपोर्ट करते हैं। मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मुझे ऐसे मैया और पिताजी मिले हैं जो मेरी भक्ति को सपोर्ट करते हैं।"
बता दें कि इससे पहले अभिनव अरोड़ा को सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा भी जोरों से हुई थी। अरोड़ा को नॉन वेज पसंद है। इसको लेकर एक क्लिप भी वायरल हुई थी। हालांकि, इस सवाल का जवाब अभिनव अरोड़ा ने खुद दे दिया है। उन्होंने एएनआई के साथ पॉडकास्ट के दौरान कहा कि "मैं शुद्ध शाकाहारी हूं। मैं प्याज लहसुन तक नहीं खाता।"












Click it and Unblock the Notifications