15 मिनट की चुनौती पर बोले यूजर, 'मोदी जी थोड़ा रहम करो बच्चा है अभी राहुल..'
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में जुट गए हैं। चुनावी समर के अंतिम चरण में पीएम मोदी ने मैसूर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। पीएम ने राहुल गांधी के उस बयान का जिक्र किया जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि अगर मैं संसद में 15 मिनट तक बोलूं तो प्रधानमंत्री मोदी वहां बैठ नहीं सकते हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर पीएम मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि आप जैसे नामदारों के आगे हम जैसे कामदार वास्तव में नहीं टिक सकते।

पीएम मोदी की राहुल को चुनौती
इतना ही नहीं पीएम मोदी ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी बिना पेपर देखे 15 मिनट तक कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताकर दिखाएं। पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि राहुल गांधी अपने भाषण में कम से कम 5 बार विश्वसरैया बोल कर दिखाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राहुल गांधी की इस चुनौती को लेकर सोशल मीडिया में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। देखिए यूजर्स इस पर क्या कह रहे हैं...

यूजर के निशाने पर राहुल गांधी
राहुल गांधी को लेकर पीएम मोदी की '15 मिनट' की चुनौती पर एक यूजर ने ट्वीट किया कि 'मोदी जी थोड़ा रहम करो बच्चा है अभी राहुल..'। वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने पीएम मोदी के कैंपेन की तारीफ की। यूजर ने #IPL2018 से मोदी के कैंपेन की तुलना की। पहली गेंद पर सिक्सर करार दिया है।

'राहुल जी...आ जाओ मैदान में अब'
पीएम मोदी के चैलेंज पर एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी ने जोर का झटका दिया है...राहुल जी...आ जाओ मैदान में अब। वहीं एक और यूजर ने राहुल गांधी को पीएम मोदी के चैलेंज का जवाब में बोलने के लिए कहा है।

'आगे चलो भाई यहां कोई वोट नहीं देने वाला'
जहां एक ओर यूजर राहुल गांधी पर कमेंट कर रहे हैं, पीएम मोदी को लेकर भी यूजर ने ट्वीट किया है। एक यूजर ने कहा कि आगे चलो भाई यहां कोई वोट नहीं देने वाला। एक अन्य यूजर ने कहा कि वो तो आप रिजल्ट देख लेना। वहीं एक अन्य यूजर ने मोदी की उपलब्धियां पूछा है।












Click it and Unblock the Notifications