सिर्फ मस्ती ही नहीं सोशल मीडिया नौकरियों का सर्च इंजन

नयी दिल्ली। एक समय था, जब नौकरियों की खोज के लिए प्लेसमेंट एजेंसियों, रोजगार समाचारपत्रों या फिर अखबारों में छपने वाले विज्ञापनों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन सोशल मीडिया ने युवाओं को एक नया रास्ता दे दिया है। सोशल मीडिया अब न केवल मस्ती और टाइम पास करने का जरिया बन गया है बल्कि ये नौकरी तलाशने का बड़ा साधन भी बन गया है।

करियर के नजरिए से देखें तो सोशल मीडिया में आपकी गतिविधियां आपके नेटवर्क से होते हुए समूचे साइबर वर्ल्ड में एक्सेस होती हैं। ट्विटर इंडिया की तरह आज कई कंपनियां सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए प्रत्याशी खोज रही हैं। केली सर्विसेज की ओर से कराए गए एक सर्वे के मुताबिक करीब 56 फीसदी लोगों ने माना कि जॉब के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया, जबकि 25 फीसदी लोगों ने कहा कि सोशल मीडिया के रास्ते ही उन्हें जॉब मिल भी गई।

फेसबुक-वाट्सएप की लत बर्बाद कर रही है आपकी Love लाइफ!

यहां गौर करने वाली बात होगी कि भारतीयों की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। सोशल मीडिया के बारे में आपकी समझ कितनी अच्छी है और इसे अपनी जरूरतों के लिहाज से साधने में आप कितने सक्षम हैं ये आपके करियर के लिए उतना ही आवश्यक हो गया है।

Dont Miss: करते हैं ट्वीटर का इस्तेमाल तो जरुर पढ़ें ये खबर, वरना कटेगी आपकी जेब

लिंक्डइन नई नौकरी ढूंढ़ने और नौकरी बदलने दोनों ही स्थिति में एक दमदार नेटवर्क के रूप में उभर कर सामने आया है। यहां पर ज्यादातर अच्छी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी और हर क्षेत्र के पेशेवर सक्रिय हैं, जो न सिर्फ नौकरियों की सूचनाएं पोस्ट करते हैं, बल्कि यहां अच्छे उम्मीदवारों के रेफरल्स की परंपरा भी मौजूद है।

जानें कैसे फेसबुक जान लेता है आपकी पसंद और नापसंद ?

अगर आंकड़ों की बात करें तो भारत में 55 फीसदी लोग अभी नौकरी की तलाश कर रहे हैं जबकि 48 फीसदी लोग अपने करंट जॉब से संतुष्ट है, वहीं इंटरनेंट के जरिए नौकरी तलाश करने वाले 47 फीसदी लोगों ने हाल ही में अपना रिज्यूम अपडेट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+