दो केलों के लिए एक्टर से वसूले 442 रुपये, सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स हुए वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक राहुल बोस को चंडीगढ़ के होटल में मात्र दो केलों का दाम 442.50 पैसे मांगे गए थे। लेकिन इस घटना के कई दिन बाद भी सोशल मीडिया पर दो केलों की कीमत की चर्चा खूब हो रही है। हालांकि मामला सामने आने के बाद होटल के खिलाफ सीजीएसटी की धारा 11 के उल्लंघन के आरोप में आबकारी और कराधान विभाग द्वारा 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। ताजे फल पर जीएसटी लगाने के बाद होटल ने भी अपनी गलती स्वीकार की।

social media is abuzz with banana memes After hotel fined for charging GST on fruit

बोस द्वारा दो केलों के लिए 442.50 रुपए का भुगतान करने के बाद गुरुवार को एक्सरसाइज और टैक्सेशन विभाग द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में स्थित होटल का दौरा किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान अधिकारियों ने कई रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं। लेकिन अब होटल की इस करतूत के बाद सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लग रही है। कई लोग तो इसको लेकर कई ट्वीट भी किए हैं और कहा है कि सावधानी हर जगह जरूरी है फिर चाहे आप कहीं भी हो।

यहां तक यूपी 100 की ओर से भी एक ट्वीट किया है जिसमें सावधानी हर जगह ज़रूरी है, फिर चाहे आप कहीं भी हों, की बात कही गई है। साथ में केले और जूते के फोटो के साथ बताया गया है कि ये आखिर किस तरह से खतरनाक साबित हो सकते हैं। कुछ लोग तो ठेले पर लदे केले की फोटो शेयर की है तौ कुछ लोग उसको डायमंड का रूप बता रहे हैं।

राहुल बोस ने अपने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया था वह पंजाब के चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मेरिअट का था। वीडियो में वे बता रहे थे कि मैं चंडीगढ़ में एक फिल्म के काम से आया हुआ हूं और होटल जेडब्लू मेरिअट में ठहरा हुआ हूं। ये बेहद खूबसूरत है स्वीट है और यहां बड़ी सारी सुविधाएं हैं। मैंने यहां जिम में वर्कआउट करते हुए दो केले मंगाए। देखिए ये केले आए भी हैं और साथ में ये बिल है...देखिए इसे। वीडियो में बिल पर 442.50 रुपये लिखा है। बोस कह रहे हैं कि ये केले मेरे लिए कुछ ज्यादा ही अच्छे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+