Shraddha Murder Case पर इंस्टाग्राम रील्स बनाने पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पड़ी लताड़, लोग बोले- ये पागल है
श्रद्धा वॉकर हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यकीन करना मुश्किल है कि कोई इंसान कैसे अपने ही लिव-इन पार्टनर को इतनी खौफनाक मौत दे सकता है। एक तरफ जहां लोग इस हत्याकांड से सदमे में हैं वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए इस जघन्य अपराध को भी मजाक बनाकर रख दिया है। बता दें, मुंबई के वसई की रहने वाली श्रद्धा वॉकर, आफताब अमीन पूनावाला के साथ दिल्ली के छतरपुर में लिव-इन में रहती थी। आफताब ने मई 2022 में एक झगड़े के बाद श्रद्धा की हत्या कर दी और उसकी लाश के 35 टुकड़े करके जंगल में फेंक दिए। पुलिस अभी तक श्रद्धा के अंगों की तलाश में जुटी है।

श्रद्धा मर्डर केस पर बनाई इंस्टाग्राम रील्स
आरुष गुप्ता नाम के एक वीडियो क्रिएटर ने श्रद्धा मर्डर केस पर एक इंस्टाग्राम रील बनाई है। वीडियो के बैकग्राउंड बॉलीवुड सॉन्ग 'ओम शांति ओम' बज रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को असंवेदनशील करार देते हुए वीडियो क्रिएटर आरुष गुप्ता को जमकर लताड़ लगाई है।

'बिना जानकारी के बना दिया वीडियो'
एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि मामले की सही जानकारी के बिना- दो प्रेमियों के बीच क्या हुआ, इसे दिखाया गया है। यहां तक कि उन्होंने वीडियो के बैकग्राउंड में ओम शांति ओम गाने का भी इस्तेमाल किया। ट्विटर यूजर निरवा मेहता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "श्रद्धा वाकर केस अब इन्फ्लुएंसर रील टॉपिक है। ट्रिगर वार्निंग: हिंसा, हत्या, दुर्व्यवहार।"

आज हो सकता है आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट
लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने वाले आरोपी आफताब पूनावाला की पुलिस हिरासत 4 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस की कई टीमें श्रद्धा के शव के टुकड़ों समेत अपराध में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने में जुटी हुई हैं। इस मामले में आज आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हो सकता है। दिल्ली पुलिस की टीम ने FSL से संपर्क किया है।












Click it and Unblock the Notifications