दीपावली से पहले ही Soan papdi वाले मीम्स वायरल, लोगों के कमेंट्स सुन आप की छूट जाएगी हंसी
इस बार पूरे भारत में 24 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास खत्म करके अयोध्या आए थे। ऐसे में उनका स्वागत लोगों ने दीप जलाकर किया था। दीपावली के दिन लोग अपने घर में कई तरह के व्यंजन बनाते हैं, लेकिन बिना सोन पापड़ी के यह पर्व अधूरा रहता है। इस दिन लगभग सभी के यहां सोन पापड़ी जरूर आती है। यही वजह है कि दीपावली नजदीक आते ही सोन पापड़ी पर मीम्स भी वायरल होने लगते हैं और लोग तरह-तरह के कमेंट्स करके मजे लेते हैं।

ये भी पढ़ें- छोटी दीपावली पर अयोध्या जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, रामलला के करेंगे दर्शन, दीपोत्सव में भी लेंगे हिस्सा

किस चीज की बनती है सोन पापड़ी
सोन पापड़ी को सैन पापड़ी, सोहन पापड़ी या पतीसा के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर यह एक क्यूब के आकार का होता है। इसे फ्लेक्स के रूप में परोसा जाता है, और इसमें एक कुरकुरा व परतदार बनावट होती है। सोन पापड़ी को मैदा, बेसन, चीनी, पानी और दूध जैसी सामग्रियों से तैयार किया जाता है। हालांकि, दीपावली पर लोग इसे क्यों इतना खाते हैं? इसके सही जवाब का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन कहा जाता है कि यह सस्ती होती और थोड़ा मीठी भी होती है, यही वजह है कि लोग इसे अन्य चीजों के अलावा ज्यादा प्रीफर करते हैं।

लोगों ने सोन पापड़ी को लेकर किए इस तरह के कमेंट
एक ट्विटर यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि आज उन्होंने मुझे एक उपनाम दिया ''सोन पापड़ी " क्या मुझे इसे प्रेम की भाषा मानना चाहिए या नफरत की? वहीं, एक यूजर ने अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम का एक सीन का इस्तेमाल कर सोन पापड़ी मीम बनाया है। इसमें अक्षय कुमार को सोन पापड़ी को पैक करते हुए दिखाया गया है।

एक यूजर ने कहा यात्रा के मामले में अब भी सोन पापड़ी पहले स्थान पर है
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा कि अक्टूबर महीने में यात्रा के मामले में एक पायलट अब दूसरे स्थान पर है। सोहन पापड़ी इस महीने भी पहले स्थान पर है। वहीं, एक यूजर ने कहा कि आप चाहे इसे पसंद करें या नहीं? लेकिन दिवाली पर सोन पापड़ी निश्चित रूप से आपके घरों में पहुंच ही जाती है।

दीपावली आते ही बढ़ जाती है बिक्री
दीपावली के आते ही बाजारों में सोन पापड़ी की खरीद बढ़ जाती है। लगभग सभी ऑफिस में स्वीट्स के नाम पर सोन पापड़ी को दिया जाता है। शायद यही वजह है कि दीपावली के नजदीक आते ही लोग दफ्तर से लौटने के दौरान मेट्रो या फिर अन्य जगहों पर सोन पापड़ी के पैकेट को लिए दिख जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications