छोटी दीपावली पर अयोध्या जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, रामलला के करेंगे दर्शन, दीपोत्सव में भी लेंगे हिस्सा

छोटी दीपावली पर अयोध्या जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, रामलला के करेंगे दर्शन, दीपोत्सव में भी लेंगे हिस्सा

अयोध्या में दीपोत्सव को हर वर्ष की तरह और भव्य और दिव्य बनाने की योजना है। बताया जा रहा है कि दीपोत्व पर इस बार भी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। तो वहीं, इस बार छोड़ी दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 23 अक्टूबर को अयोध्या के दौरे पर जाएंगे। यहां पीएम मोदी रामलाल के दर्शन करने के साथ-साथ दीपोत्सव में भी शामिल होंगे।

PM Narendra Modi will visit Ayodhya on 23 October

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी 4.55 बजे भगवान रामलला के दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद 5 बजकर 05 मिनट पर रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे। शाम 5 बजकर चालीस मिनट पर श्रीराम कथा पार्क में भगवान श्रीराम के राज्य अभिषेक के साक्षी बनेंगे। इसके बाद साढ़े छह बजे सरयूजी के नए घाट पर आरती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। छह चालीस पर रामजी की पैड़ी पर दीपोत्सव में भी हिस्सा लेंगे।

इसके बाद साढ़े सात बजे ग्रीन और डिजीटल आतिशबाजी का नजारा देखेंगे। इतना ही नहीं, ऐसी चर्चा है कि पीएम मोदी छोटी दीपावली की रात्रि अयोध्या में ही विश्राम करेंगे। अगर ऐसा होता है, तो पीएम मोदी का ये पहला दीपोत्सव कार्यक्रम होगा, जब वो अयोध्या में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 और 22 अक्टूबर को केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर रहेंगे। दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के बीच रहेंगे।

दीपोत्सव पर बनाया जाएगा इस बार नया रिकॉर्ड
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ने की भी तैयारियां की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में दीपोत्सव पर इस बार 17 लाख दीपक जलाकर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। माना जा रहा है, कि एक बार फिर राम की पैड़ी के साथ-साथ अयोध्या के सभी पौराणिक कुंड मंदिर एक बार फिर दीपों से जगमगाते दिखाई देंगे। बता दें, कि अयोध्या में इस बार छठा दीपोत्सव मनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+