कुल्लु में बर्फबारी से गर्मी में मिली राहत, लेकिन यूपी-बिहार में लू बरकरार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लु में जहां बर्फबारी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर यूपी राजस्थान में हालत खराब है।

नई दिल्ली। एक ओर तो उत्तर भारत के कई राज्य झुलसती गर्मी की मार झेल रहे हैं वहीं कुछ ऐसे इलाके हैं जहां बर्फबारी हो रही है।

हिमांचल के कुल्लु घाटी में मौसम ने फिर से करवट ली और यहां रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिसके चलते रोहतांग दर्रे पर 4 इंच तक की बर्फबारी हुई।

इसके बाद यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने के चलते कुल्लु में बागवान भी खुश हैं।

कुल्लु में बर्फबारी से गर्मी में मिली राहत, लेकिन यूपी-बिहार में लू बरकरार

लेकिन यहां बरकरार हैं गर्मी

वहीं उत्तर भारत के ही बिहार में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण जहां कई जल स्रोत सूख गए हैं तो कई जगह पानी का स्तर काफी कम हो गया है।

यहां सबसे ज्यादा गर्म जिला गया रहा जहां का तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 37।4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग अनुसार पंजाब और हरियाणा लू की स्थिति का सामना कर रहा है। दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में पारा चार और छह डिग्री अधिक रहा।

हिसार में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री रहा जो क्षेत्र का सबसे गर्म इलाका था। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। गर्मी की यह स्थिति अगले 48 घंटे तक जारी रह सकती है।

कुल्लु में बर्फबारी से गर्मी में मिली राहत, लेकिन यूपी-बिहार में लू बरकरार

यूपी राजस्थान में मौसम शुष्क

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और कई स्थानों पर पारा 40 डिग्री के पार गया। इलाहाबाद में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री तो झांसी का पारा 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उरई का पारा भी 45.5 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान में दिन का पारा सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मैदानी इलाके का सबसे अधिक तापमान पश्चिमी राजस्थान के चुरू में दर्ज किया गया जहां का पारा 46.1 डिग्री था।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+