Snake in Flight से अमेरिकी विमान के बिजनेस क्लास में हड़कंप, लैंडिंग के बाद मची चीख-पुकार

Snake in Flight की बात सुनते ही अमेरिकी विमान में हड़कंप मच गया। न्यूजर्सी की यूनाइटेड फ्लाइट में सांप देखते ही यात्रियों में दहशत व्याप्त हो गई। Snake in Flight United flight New Jersey usa

Snake in Flight के कारण न्यूजर्सी की यूनाइटेड फ्लाइट में सवार पैसेंजर्स की जान हलक में आ गई। अमेरिकी विमान में सांप देखते ही न्यूजर्सी जा रहे पैसेंजर्स के बीच दहशत व्याप्त हो गई। सोमवार को फ्लोरिडा के टाम्पा शहर से न्यू जर्सी जा रही फ्लाइट में सांप की खबर मिलने के बाद नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Newark Liberty International Airport) पर श्रमिकों को बुलाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की यूनाइटेड फ्लाइट 2038 में "गार्टर स्नेक" पाया गया। विमान फ्लोरिडा के टाम्पा शहर से न्यू जर्सी जा रहा था।

लैंडिंग के बाद चीखने लगे यात्री

लैंडिंग के बाद चीखने लगे यात्री

वॉशिंगटन टाइम्स ने न्यू जर्सी की स्थानीय मीडिया न्यूज 12 का हवाला देते हुए बताया कि बिजनेस क्लास में उड़ान भरने वाले यात्रियों ने सांप को सबसे पहले देखा। विमान लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रहा था। इसी दौरान यात्रियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। न्यू यॉर्क पोस्ट ने सिंपल फ्लाइंग का हवाला देते हुए कहा कि सांप के रेस्क्यू के बाद, यात्रियों को उनके सामान के साथ विमान से नीचे उतारा गया। गार्टर स्नेक के रेस्क्यू के बाद पूरे विमान की तलाशी ली गई। कोई भी अन्य सांप नहीं पाया गया।

यात्रियों को नुकसान नहीं

यात्रियों को नुकसान नहीं

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के पोर्ट अथॉरिटी ने एक बयान में कहा कि हवाई अड्डे के वन्यजीव संचालन कर्मचारी और पोर्ट अथॉरिटी पुलिस विभाग के अधिकारियों ने यूनाइटेड फ्लाइट 2038 में घुसे "गार्टर स्नेक" को रेस्क्यू करने के बाद इसे जंगल में छोड़ दिया। बयान में कहा गया, फ्लाइट में सांप ने किसी भी पैसेंजर या विमान कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

विमान का संचालन प्रभावित नहीं

विमान का संचालन प्रभावित नहीं

बयान के अनुसार यूनाइटेड एयरलाइंस ने बताया कि यात्रियों ने सांप देखने के बाद चालक दल को सतर्क किया। एयरलाइन कर्मचारियों ने हालात की गंभीरता भांपते हुए "स्थिति के उपयुक्त अधिकारियों को बुलाया।" समय रहते रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कोई भी घायल नहीं हुआ और विमान का संचालन भी प्रभावित नहीं हुआ। विमान में सांप से हड़कंप के बीच Newark Airport पर श्रमिकों की मदद से गार्टर स्नेक को विमान से बाहर निकाला गया।

छेड़ने पर काटते हैं गार्टर स्नेक

छेड़ने पर काटते हैं गार्टर स्नेक

द वाशिंगटन टाइम्स ने फ्लोरिडा म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का हवाला देते हुए बताया कि कॉमन गार्टर स्नेक फ्लोरिडा के हर काउंटी में पाया जाता है। सांप की ये प्रजाति इंसानों के प्रति जहरीला या आक्रामक नहीं होती। ऐसे सांप आमतौर पर 18 से 26 इंच लंबे होते हैं। गार्टर स्नेक मनुष्यों या पालतू जानवरों के सीधे संपर्क में आने से बचते हैं। ये सांप केवल तभी काटते हैं जब "जानबूझकर इनके साथ छेड़छाड़ की जाए।"

मलेशिया की फ्लाइट में सांप

मलेशिया की फ्लाइट में सांप

द वाशिंगटन टाइम्स के अनुसार "स्नेक्स ऑफ़ न्यू जर्सी" पैम्फलेट में भी गार्टर सांप को अमेरिकी शहर न्यू जर्सी में कॉमन बताया गया है। इससे पहले फरवरी में मलेशिया में एयरएशिया की एक फ्लाइट में भी इसी तरह की घटना हुई थी। फरवरी की घटना में यात्रियों को सांप उस समय दिखा जब विमान हवा में था। फ्लाइट में सांप की इस वायरल टिकटॉक वीडियो में सांप को यात्रियों के ऊपर लगी लाइट के पास देखा गया था।

लैंडिंग से पहले मैक्सिको की फ्लाइट में जहरीला सांप

लैंडिंग से पहले मैक्सिको की फ्लाइट में जहरीला सांप

द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, 2016 में एक जहरीला हरा वाइपर मेक्सिको में एरोमेक्सिको फ्लाइट के ओवरहेड डिब्बे में पाया गया था। ट्विटर पर पोस्ट वीडियो में विमान की छत से लटके सांप को देखा जा सकता है। मैक्सिको सिटी पहुंचने पर फ्लाइट को के आधार पर प्राथमिकता लैंडिंग की मंजूरी (priority landing clearance) दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+