कश्मीर में आज आधी रात से फिर शुरू होगी एसएमएस सेवा

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में आज आधी रात से एसएमएस सेवा फिर शुरू हो जाएंगी। जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया है कि 31 दिसंबर की आधी रात से कश्मीर घाटी में एसएमएस सेवाएं फिर से बहाल की जाएंगी। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में ब्रॉडबैंड सेवाएं भी आज रात से बहाल कर दी जाएंगी। करीब पांच महीने बाद घाटी के लोग एमएमएस कर सकेंगे। बता दें कि पांच महीने पहले, 5 अगस्त को आर्टिकल 370 हटाने के समय घाटी से फोन सेवा को बंद कर दिया गया था।

Recommended Video

    Jammu Kashmir को नए साल में Modi Government ने दिया बड़ा तोहफा | वनइडिया हिंदी
    Jammu Kashmir Principal Secretary Rohit Kansal SMS

    5 अगस्त के बाद से कश्मीर में संचार के साधनों पर भी भारी पाबंदियां हैं। उस समय तो फोन और इंटनेट पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। हालांकि बाद में लैंडलाइन और कुछ मोबाइल शुरू कर दिए गए हैं। अब एसएमएस सेवा शुरू की गई है। इंटरनेट अभी भी कश्मीर में नहीं चला है।

    केंद्र की सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने का ऐलान किया था। सरकार ने राज्य से आर्टिकल 370 खत्म कर इसे दो केंद्र शासित राज्यों में बांटने का फैसला किया था। फैसले के ऐलान के साथ ही ना सिर्फ संचार साधनों पर पाबंदिया लगाई गई थीं बल्कि नेताओं को भी हिरासत में ले लिया गया था।

    5 अगस्त को ही राज्य के (भाजपा के ज्यादातर नेताओं को छोड़कर), खासतौर से घाटी में प्रभाव रखने वाले ज्यादातर पार्टियों के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था। वहीं सैकड़ों सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार नेताओं में तीन पूर्व मुख्यमंत्री, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक और उमर अब्दुल्ला, और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं। इसके अलावा दर्जनों पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक नेता कार्यकर्ताओं को अगस्त महीने से हिरासत में रखा गया है। इनकी रिहाई को लेकर अभी सरकार और राज्य प्रशासन ने अभी कुछ नहीं कहा है। जम्मू में जनजीवन सामान्य हो गया है लेकिन घाटी में अभी भी पूरी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+