Video: 'कभी कोई गांधी परिवार से दुकान पर आया', स्मृति ईरानी ने अमेठी में लस्सीवाले से पूछा, तो मिला ये जवाब
'कभी कोई गांधी परिवार से दुकान पर आया', स्मृति ईरानी ने अमेठी में लस्सीवाले से पूछा, तो मिला ये जवाब, देखें Video
नई दिल्ली, 06 सितंबर: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के अमेठी की है। स्मृति ईरानी अमेठी से सांसद हैं और वह दिनों दो दिन के अमेठी दौरे पर थीं। अमेठी दौरे पर जाने के बाद स्मृति ईरानी ने वहां लोगों से मुलाकात की है। इसी दौरे के दौरान स्मृति ईरानी अमेठी की एक मशहूर लस्सी की दुकान पर पहुंची थी। इस दुकान पर जाकर ईरानी ने एक वीडियो बनाया। वीडियो में स्मृति ईरानी दुकान के मालिक से सवाल पूछती नजर आ रही हैं। सवाल कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। इस वीडियो को भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भी शेयर किया है।

स्मृति ईरानी का यही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। स्मृति ईरानी अमेठी की मशहूर अशरफी लाल लस्सी कॉर्नर पर गई थीं। स्मृति ईरानी ने यहां वीडियो बनाते हुए लस्सी दुकान के मालिक से सवाल पूछ रही हैं- क्या कोई कभी गांधी परिवार से यहां आया है? इस पर दुकान के मालिक ने फौरन जवाब दिया, 'हां, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और भी कई लोग आए हैं...'। इस लिए ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीछे से कई लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं।
स्मृति ईरानी का ये वीडियो कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने भी अपने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर श्रीनिवास बीवी ने लिखा,
स्मृति ईरानी के साथ LOL मोमेंट हो गया है। स्मृति ईरानी को हमेशा ऐसा लगता है कि इस देश में सबकुछ पहली बार हो रहा है। इससे पहले भी इस तरह के कई मौकों आए हैं और ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। बस फर्क इतना है कि कभी बीजेपी, कांग्रेस पर वार करती है तो कभी कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देती दिख जाती है।












Click it and Unblock the Notifications