प्र‍ियंका वाड्रा की पीए पर भारी पड़ी स्म़त‍ि, डीएम ने दिया प्रीत‍ि को get out का आदेश

priyanka vadra
अमेठी। नेताओं-कार्यकर्ताओं की जंग में अब पर्सनल सेक्रेटरी भी सामने आ गए हैं। अमेठी के एक चुनाव बूथ पर बहू स्मृत‍ि व दीदी प्र‍ियंका की पीए में जमकर नोंक-झोंक हुई। बूथ के नियमानुसार दायरे के भीतर आईं प्र‍ियंका वाड्रा की पीए प्रीत‍ि सहाय को स्मृत‍ि ने जमकर कानून का पाठ पढ़ाया। अमेठी के डीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रीत‍ि सहाय को जिला छोड़ने का आदेश दिया है।

मौजूद पुल‍िस अफसरों से कैमरे के सामने स्मृत‍ि ने सवाल-जवाब किए, जिनका संतोषजनक जवाब ना देते हुए ड्यूटी पर पुल‍िस अध‍िकारी ने कहा 'जब टाइम मिलेगा, तब अपना काम करेंगे'। इस बात पर स्मृत‍ि का पारा चढ़ गया और उनहोंने नियम-कानूनों का पाठ पढ़ाना शुरु कर दिया।

यह भी पढ़ें- इतने भी 'मुलायम' नहीं हैं नेता जी

गौरतलब है कि बूथ पर प्र‍ियंका वाड्रा की पीए प्रीत‍ि राय को घूमते हुए देखकर स्मृत‍ि ने उनसे पूछताछ शुरु कर दी। सत्ता की हनक में पीए ने जवाब नहीं दिए तो समृत‍ि का पारा गर्म हो गया और उन्होंने ड्यूटी पर खड़े पुल‍िसकर्मियों से पूछताछ शुरु कर दी।

स्मृत‍ि के अपनी जगह सही होने पर पुल‍िसकर्मियों ने पल्ला झाड़ते हुए मामले को टाइम मिलने के बाद देखने की बात कही। ईरानी के तेवर से मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले की श‍िकायत चुनाव आयोग तक पहुंचा दी गई है। गौरतलब है अमेठी में वोट‍िंग शुरु होने के बाद से ही हाई-वोल्टेज ड्रामा जारी है। राहुल गांधी, कुमार विश्वास के बाद अब बीजेपी प्रत्याशी स्मृत‍ि ईरानी ने भी स्थानीय प्रशासन को पक्षपातपूर्ण करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+