स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरा, पूछा- पंजाब में किसने दी प्रदर्शनकारियों को पीएम के रूट की जानकारी

पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है।

नई दिल्ली, 5 जनवरी: पंजाब के फिरोजपुर में रैली के लिए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर लिया है। स्मृति ईरानी ने इस मामले को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूट की जानकारी प्रदर्शनकारियों को किसने दी। स्मृति ईरानी ने पूछा कि क्या पंजाब के पुलिस महानिदेशक को प्रदर्शनकारियों के बारे में जानकारी नहीं थी और अगर थी तो उन्होंने पीएम मोदी के रूट को क्लीयरेंस क्यों दी।

Recommended Video

    PM Modi Security Lapse: सुरक्षा में चूक पर Smriti Iran ने Congress पर क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी
    smriti irani

    स्मृति ईरानी ने इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा, 'पंजाब सरकार की तरफ से देश के प्रधानमंत्री के रूट के लिए झूठी क्लीयरेंस क्यों दी गई? जिस समय प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हुई, उस वक्त राज्य सरकार की तरफ से पीएम के काफिले को कोई रिस्पॉन्स क्यों नहीं दिया गया? पंजाब सरकार की तरफ से जो अधिकारी पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लीड कर रहे थे, उन्होंने उस वक्त फोन क्यों नहीं उठाए, जब फ्लाईओवर के ऊपर प्रधानमंत्री का काफिला रोके जाने के बाद पीएम के सुरक्षा विभाग ने उनसे संपर्क किया?'

    'ये केवल आरोप नहीं, पंजाब सरकार की हकीकत है'
    स्मृति ईरानी ने आगे कहा, 'इस मामले में ये केवल आरोप नहीं हैं, बल्कि पंजाब के अंदर कांग्रेस सरकार की हकीकत है। कांग्रेस पार्टी को इस बात को महसूस करना चाहिए कि नरेंद्र मोदी भारत की जनता के आशीर्वाद से देश के प्रधानमंत्री बने हैं। जब आप लोग विकास के मुद्दों का जवाब नहीं दे सकते हैं, तो आप इस हद तक गिरेंगे।' आपको बता दें कि इस मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीएम मोदी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक बताया और पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब की है। वहीं, पंजाब के सीएम चन्नी ने कहा कि वो इस मामले की जांच कराएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+