'मार्च क्लोजिंग में काम करता CA दोस्त': स्मृति ईरानी ने म्यूजिशियन के फनी Video पर शेयर किया मजेदार मीम
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह मीम दरअसल कुछ सेकंड का एक वीडियो है जिसमें कई कलाकार हारमोनियम, तबले और मजीरे के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच वह अचानक के फुल स्पीड में गाने बजाने लगते हैं जिसे देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं। कलाकारों की परफॉर्मेंस देख केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी खुद को नहीं रोक सकीं और अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर कर दिया।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर लोग तरह-तरह के फनी कैप्शन दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर मजेदार कैप्शन लिखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कुछ म्यूजिशियन स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हैं, अचानक से वह जोश के साथ गाना बजाना तेज कर देते हैं। कलाकारों के इस रिएक्शन को देख स्मृति ईरानी भी काफी इंप्रेस हुईं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब आपके सीएम दोस्त मार्च क्लोजिंग की ओर बढ़ते हैं...।'
सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है, वीडियो पर अब तक 24 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, 900 से अधिक लोगों ने केंद्रीय मंत्री के पोस्ट पर कमेंट किया है। स्मृति ईरानी के अलावा इस वीडियो को मुंबई पुलिस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस पर मजेदार कैप्शन देते हुए पंजाब पुलिस ने लिखा, 'हैकर्स, जब किसी वीक पासवर्ड वाले अकाउंट को हैक कर लेते हैं।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब धमाल मचा रहा है, ट्विटर, व्हाट्सऐप और फेसबुक सहित कई प्लेटफार्म पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में महिला विधायक के ट्रैक्टर खींचने पर बोलीं स्मृति ईरानी- सोनिया गांधी इस पर चुप क्यों?












Click it and Unblock the Notifications