हरियाणा में महिला विधायक के ट्रैक्टर खींचने पर बोलीं स्मृति ईरानी- सोनिया गांधी इस पर चुप क्यों?

महिला विधायकों के ट्रैक्टर खींचने पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी बोलीं- सोनिया गांधी इस पर चुप क्यों?

नई दिल्ली। हरियाणा में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ट्रैक्टर को महिला विधायक और कार्यकर्ताओ के रस्से से खींचने के मामले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी से पक्ष रखने की मांग की है। गुरुवार को केंद्रीय महिला विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कहा कि ये सब देखकर दुख हुआ कि भूपेंद्र हुड्डा ट्रैक्टर पर बैठे थे और महिला नेता इसे रस्सी से खींच रही थीं। यह एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है।

Recommended Video

    Bhupinder Singh Hooda ने महिलाओं से खिंचवाया Tractor, Manohar Lal Khattar हुए भावुक | वनइंडिया हिंदी
    Smriti Irani, bhupendra singh hooda tractor pull by woman lagislator, haryana, bhupendra singh hooda, tractor, congress, bjp, हुड्डा का ट्रैक्टर खींचने का मामला, हरियाणा, भाजपा, कांग्रेस, स्मृति ईरानी

    स्मृति ईरानी ने कहा, एक तरफ महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी आह्वान कर रहे थे कि नारीशक्ति का आर्थिक रूप से सशक्तिकरण हो और दूसरी ओर कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ट्रै्क्टर पर बैठकर महिलाओं से कह रहे थे कि वो उनका ट्रै्क्टर खींचे। सिर्फ इसलिए कि उन्हें एक राजनीतिक प्रदर्शन करना था। अगर ट्रै्क्टर खींचना था तो हुड्डा या कांग्रेस के कार्यकर्ता खींचते। कांग्रेस की महिला अध्यक्ष आज भी चुप्पी साधे बैठीं हुई हैं, उनको इस पर बोलना चाहिए।

    क्या है मामला?

    पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में हरियाणा विधानसभा के सामने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमें ट्रैक्टर को रस्सी बांधकर खींचते हुए कांग्रेस नेता विरोध दर्ज करा रहे थे। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ट्रैक्टर पर बैठे हुए हैं और महिला विधायक उस ट्रैक्टर को खींच रही हैं। इसको भाजपा महिलाओं का अपमान बताते हुए कांग्रेस की आलोचना कर रही है। ईरानी के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इस पर बयान दे चुके हैं।

    राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी गुरुवार को इस पर बयान देते हुए कहा कि अगर एक पुरुष राजनेता ट्रैक्टर पर बैठा है और एक महिला उसे खींच रही है तो इससे महिला और ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति की मर्यादा गिरती है। अगर महिला से जबरदस्ती यह काम करवाया गया है तो वह हमारे पास आ सकती हैं। हमारे पास कोई शिकायत आई तो हम कार्रवाई करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+