स्मृति ईरानी ने बिल गेट्स के साथ फोटो शेयर कर पूछा- 'पढ़ाई पूरी करी नहीं, आगे क्या करें'

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। स्मृति ईरानी ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स के साथ अपनी एक फोटो को शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा कि, 'सोच रहे हैं पढ़ाई पूरी करी नहीं, आगे क्या करें'। स्मृति ईरानी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फिल्म डायरेक्टर एकता कपूर ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है।

Recommended Video

    Smriti Irani ने Share की Bill Gates के साथ Picture,लिखा-पढ़ाई पूरी नहीं की, क्या करें | वनइंडिया
    बिल गेट्स के साथ स्मृति ईरानी की तस्वीर

    बिल गेट्स के साथ स्मृति ईरानी की तस्वीर

    गौरतलब है कि, अपनी पढ़ाई और डिग्री को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कई बाई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को ट्रोल कर चुके हैं। मंगलवार को उन्हीं ट्रोलर्स को स्मृति ने अपने अंदाज में जवाब दिया। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर इंसान बिल गेट्स के साथ स्मृति ईरानी की तस्वीर वायरल हो गई है। फोटो से ज्यादा मजेदार पोस्ट में लिखा कैप्शन है जिसने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है। स्मृति ईरानी ने लिखा कि, 'सोच रहे हैं पढ़ाई पूरी करी नहीं, आगे क्या करें'।

    एकता कपूर ने किया रिएक्ट

    एकता कपूर ने किया रिएक्ट

    स्मृति ईरानी का यह पोस्ट अब वायरल हो गया है, उनके फोटो पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। फिल्म निर्माता एकता कपूर ने उनके पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल को याद किया है। एकता ने कहा, बॉस! तुलसी क्योंकि अब भी याद है... कृपया वापसी करें। एकता के इस कमेंट पर स्मृति ईरानी ने भी जवाब देते हुए कहा कि, सेवा पहले है मैडम, ये बताइए रवि के साथ किताब पढ़ी?

    ट्रोलर्स को इशारों ही इशारों में जवाब

    मालूम हो कि, वर्ष 2014 को लोकसभा चुनाव में जब मोदी सरकार में उन्हें जब मानव विकास संसाधन मंत्री बनाया गया था। तब सोशल मीडिया और विपक्ष के नेताओं ने उनकी शिक्षा पर सवाल उठाया था। वहीं, दूसरी तरफ बिल गेट्स भी अपनी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके हैं। लेकिन आज के समय में बिल गेट्स की गिनती दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में होती है। स्मृति ने बिल के साथ अपनी फोटो शेयर कर ट्रोलर्स को इशारों ही इशारों जवाब दिया है।

    यह भी पढ़ें: बीजेपी-शिवसेना के बीच खींचतान पर इशारों में भागवत ने कहा- आपस में लड़ने से दोनों का नुकसान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+