बार मामला: स्मृति ईरानी का लीगल एक्शन, 3 कांग्रेस नेताओं को भेजा नोटिस
नई दिल्ली, 24 जुलाई: हाल ही में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी गोवा में एक रेस्टोरेंट चला रही हैं। उसके लिए एक ऐसे शख्स के नाम पर लाइसेंस लिया गया, जो 13 महीने पहले मर चुके हैं। इस मामले में स्मृति ईरानी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई दी थी। इसके बाद अब उन्होंने कांग्रेस के तीन नेताओं को लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें पवन खेड़ा, जयराम रमेश और नेट्टा डिसूजा का नाम शामिल है।
Recommended Video

स्मृति के वकील ने अपने नोटिस में लिखा कि आप तीनों कांग्रेस नेताओं ने हमारे मुवक्किल के खिलाफ साजिश रची और झूठे मामले में उनका नाम उछाला। इस वजह से हमारे मुवक्किल और उनके परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी। साथ ही उनके सम्मान को हानि पहुंची। उनकी ओर से कभी भी किसी व्यापारिक प्रतिष्ठान को चलाने या अन्य चीज के लिए लाइसेंस का आवेदन नहीं किया गया। इसके अलावा ना ही उन्हें आबकारी विभाग गोवा की ओर से कारण बताओ नोटिस दिया गया। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता जल्द ही इस नोटिस का जवाब देंगे।
ये था कांग्रेस नेताओं का आरोप
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि ईरानी की बेटी गोवा में एक रेस्टोरेंट चलती हैं, जिसमें फर्जी लाइसेंस लगाया गया है। जून में शराब के लाइसेंस का नवीनीकरण ऐसे व्यक्ति के नाम पर किया गया, जिसकी मौत पहले ही हो गई थी।
स्मृति ने सफाई में कही थी ये बात
वहीं कांग्रेस के आरोपों पर सफाई देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरी बेटी एक 18 साल की बच्ची है, जो कॉलेज में पढ़ती है। उसके चरित्र की कांग्रेसियों ने पार्टी मुख्यालय में हत्या कर दी थी। उसकी गलती ये है कि उसकी मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा।












Click it and Unblock the Notifications