'मणिपुर पर चर्चा से भाग रहा है विपक्ष, जबकि सरकार इसके लिए तैयार', केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप

Smriti irani: मणिपुर हिंसा पर दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। विपक्ष जहां प्रधानमंत्री से चर्चा की मांग कर रहा है वहीं अब सरकार ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार मणिपुर हिंसा मामले पर बात करना चाहती है लेकिन विपक्ष ही इस पर चर्चा करना नहीं चाहती है।

यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने आरोप लगाया कि विपक्ष मणिपुर की स्थिति पर चर्चा से बच रहा है क्योंकि उन्हें अपने-अपने राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जवाबदेही तय करनी होगी।

Smriti irani

स्मृति ईरानी (Smriti irani) ने कहा कि अमित शाह जी ने आज विपक्ष के सभी सदस्यों से मणिपुर राज्य की बदहाली के मुद्दे पर बहस या चर्चा शुरू करने की अपील की। अमित शाह जी ने बार-बार कहा है कि हम संसद के दोनों सदनों में चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष मणिपुर पर चर्चा से भाग रहा है। स्मृति ईरानी (Smriti irani) ने कहा कि विपक्ष भाग रहा है क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें अपने राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जवाब देना होगा, लेकिन मैं अपील करना चाहती हूं कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को राजनीतिक हिसाब बराबर करने के साधन के रूप में इस्तेमाल करना बंद करें।

Recommended Video

    'मणिपुर पर चर्चा से भाग रहा है विपक्ष, जबकि सरकार इसके लिए तैयार',स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप

    बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्षी दल के सांसदों से संसद के चल रहे मानसून सत्र के दौरान सदन को सुचारू रूप से चलने देने का आग्रह करते हुए सोमवार को कहा कि वह मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं और यह महत्वपूर्ण है कि देश को इस संवेदनशील मामले पर सच्चाई का पता चले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+