स्मृति ईरानी ने साड़ी पहन चलाई स्कूटी तो वायरल हो गया Video, एकता से लेकर रश्मि देसाई तक ने किया कमेंट

स्मृति ईरानी ने साड़ी पहन चलाई स्कूटी तो वायरल हो गया Video, एकता से लेकर रश्मि देसाई तक ने किया कमेंट

नई दिल्ली, 04 जुलाई: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत दिल्ली में स्कूटी चलाई। स्कूटी पर सवारी का ये वीडियो स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है। स्कूटी चलाते स्मृति ईरानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्कूटी पर स्मृति ईरानी के साथ उनके पीछ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार बैठी हैं, जो अपने हाथ में तिरंगा लिए हुए दिखाई दे रही हैं, वहीं एक तिरंगा स्कूटी पर भी लगा है। इस वीडियो पर अब प्रोड्यूसर एकता कपूर से लेकर एक्ट्रेस रश्मि देसाई तक ने कमेंट किया है।

'तिरंगा यात्रा के साथ दिन की शुरुआत...'

'तिरंगा यात्रा के साथ दिन की शुरुआत...'

इस वीडियो को शेर कर स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, '''तिरंगा यात्रा के साथ दिन की शानदार शुरुआत के बाद डॉ. भारती पवार को उनके कार्यालय छोड़ा'' स्मृति ईरानी ऑरेंज रंग की प्रिटेंड साड़ी और हेलमेट पहनी हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार सलवार कमीज में हैं और राष्ट्रीय ध्वज पकड़े हुए हैं।

वायरल हो गया स्मृति ईरानी का वीडियो

वायरल हो गया स्मृति ईरानी का वीडियो

स्मृति ईरानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर अब तक 70 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। वहीं हजारों लोगों ने कमेंट किया है। इस वीडियो में ईरानी को यह कहते हुए भी सुना जाता है, "भारती ताई को काम पर छोड़ देना।" इस वीडियो पर स्मृति ईरानी के फैंस ने सकारात्मक टिप्पणी की है। वहीं कई सेलेब्रिटियों ने भी स्मृति ईरानी के इस वीडियो पर कमेंट किया है।

एकता कपूर बोलीं- कितनी पतली दिख रही हो...

एकता कपूर बोलीं- कितनी पतली दिख रही हो...

फिल्म निर्माता एकता कपूर ने स्मृति ईरानी के लुक्स पर कमेंट करते हुए कहा, कितनी पतली दिख रही हो... बधाई हो।..उर फिट।" अभिनेत्री दिव्या सेठ ने कहा, "कितना शानदार है।" एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने फायर इमोजी के साथ कमेंट किया, अमेजिंग।

जानिए क्या है

जानिए क्या है "हर घर तिरंगा" अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 जुलाई को घोषणा की थी कि स्वतंत्रता दिवस से पहले "हर घर तिरंगा" आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से 2 से 15 अगस्त के बीच सोशल मीडिया पर "तिरंगे" को अपनी प्रोफाइल पिक्चर के रूप में इस्तेमाल करके इसे एक जन आंदोलन बनाने की अपील की है। 'हर घर तिरंगा' अभियान 'आजादी का अमृत महोत्सव' का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोगों को भारत की आजादी के 75वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए घर पर 'तिरंगा' फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+