प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारे का स्मृति ईरानी ने उड़ाया मजाक, बोलीं- 'घर पर लड़का है पर...'

प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारे का स्मृति ईरानी ने उड़ाया मजाक, बोलीं- 'घर पर लड़का है पर...'

नई दिल्ली, 12 नवंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों को देखते हुए सत्ताधारी पार्टी बीजेपी समेत सभी पार्टियां मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जुट गई है। तो इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा यूपी में दिया है। प्रियंका गांधी के नारे पर अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीखा कटाक्ष किया है। स्मृति ईराना ने कहा कि 'घर पर लड़का है, पर लड़ नहीं सकता।'

Smriti Irani reply on Priyanka Gandhi I am a girl, I can fight slogan

यह कटाक्ष केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार 11 नवंबर को एक निजी न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में किया। आपको बता दें कि यूपी प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा करते हुए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा दिया था। इस नारे का जिक्र करते हुए स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी ने तीखा कटाक्ष किया। ईरानी ने कहा, इसका अर्थ यह हुआ कि 'घर पर लड़का है, पर लड़ नहीं सकता।'

इतना ही नहीं, बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने महिला उम्मीदवारों को 40 फीसदी टिकट देने के प्रियंका गांधी के प्रस्ताव पर पलटवार करते हुए कहा, 'इसका अर्थ यह है कि वह कह रही हैं कि वह महिलाओं को 60 प्रतिशत टिकट नहीं देना चाहतीं।' स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर भी तीखा हमला बोला। ईरानी ने कहा, उत्तर प्रदेश में चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा और हम उम्मीद करते हैं कि नीति एवं विकास और लोकतंत्र को मजबूत करने पर विचार विमर्श होगा।

अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर स्मृति ईरानी ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'क्या आप उस व्यक्ति की तुलना उस सज्जन (जिन्ना) से कर सकते हैं, जिन्होंने कहा था कि चलिए, धर्म के आधार पर हम देश को विभाजित करते हैं।' उन्होंने कहा, 'एक ने देश को एकजुट करने की दिशा में काम किया जबकि दूसरे ने इसे तोड़ने की दिशा में काम किया।' 'सरदार पटेल अतुलनीय हैं। पांच सौ रियासतों में एकता की भावना जगाने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है। आप कल्पना कर सकते हैं कि उनका व्यक्तित्व कितना 'विराट' रहा होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+