जिंदगी की 'क्रेजी राइड' पर अकेले ही निकलीं स्मृति ईरानी, नए लुक में पहचानना हुआ मुश्किल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। ईरानी ने पिछले साल इस फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर डेब्यू किया था और तभी से वो अपनी जिंदगी के निजी पलों को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी की 'क्रेजी राइड' की फोटो शेयर की है।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। ईरानी ने पिछले साल इस फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर डेब्यू किया था और तभी से वो अपनी जिंदगी के निजी पलों को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी की 'क्रेजी राइड' की फोटो शेयर की है। स्मृति ईरानी इस फोटो में अपनी केंद्रीय मंत्री की छवी से एकदम अलग नजर आ रही हैं और फैंस को उनका ये अंदाज खूब भा रहा है।

Smriti Irani

कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव हैं। ईरानी अक्सर अपनी निजी जिंदगी के खास पल इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर करती हैं, लेकिन जो पोस्ट उन्होंने हाल ही में शेयर किया है, वो तो सबसे ही अलग है। स्मृति के पति जुबिन ईरानी ने अपनी पत्नी की क्वैड बाइक चलाते हुए फोटो शेयर की। जुबिन ने इस फोटो के साथ लिखा, 'क्योंकि जिंदगी एक क्रेजी राइड रही है।'

ये भी पढ़ें: VIRAL: इतना महंगा बैग लेकर चलती हैं जाह्नवी कपूर, घर में आ जाएगी एक नई कार

इसी फोटो को रिपोस्ट करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा, 'बोले तो नो कमेंट्स'। ये फोटो दुबई या किसी रेगिस्तान वाली जगह की लग रही है। अक्सर कॉटन साड़ी और बड़ी बिंदी में दिखने वालीं ईरानी ने इस फोटो में काले रंग का टॉप और सफेद जींस पहन रखी है। ईरानी का ये मस्त-मस्त अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस ने उनकी फोटो पर 'झकास', 'टू कूल', 'दमदार सरकार', 'सुपर्ब' और 'बोले तो लाइफ इंज्वॉय' जैसे कमेंट्स किए हैं।

इससे पहले ईरानी ने अपने हिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 18 साल पूरे होने पर भी एक पोस्ट किया था। उन्होंने मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई पार्टी से अपने पति और एक्टर शाहरुख खान की फोटो भी शेयर की थी। इसके साथ ईरानी ने लिखा था, 'और लोग कहते हैं कि सिर्फ महिलाएं गॉसिप करती हैं।' देखिए स्मृति ईरानी के कुछ मजेदार पोस्ट-

#and they say only women gossip 🤭🧐@iamzfi @iamsrk 🤷‍♂️

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

#hair raising start to day #dryer malfunctions 😱😵🙄

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

#Akhiyon ke jharokhe se ❣️#sundayvibes

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

#when you keep looking for a weight loss program.........😜😫😤

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

#weekend when all you want is sleep...💤💤💤🤦‍♀️

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

#sublime #saturday #how #family sees you when you are ready to start your day ........... 💖

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

ये भी पढ़ें: VIRAL: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ब्वॉयफ्रेंड संग घूम रहीं प्रियंका, निक ने एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा हाथ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+