Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIRAL: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ब्वॉयफ्रेंड संग घूम रहीं प्रियंका, निक ने एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा हाथ

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ वक्त बिताने का एक भी पल गंवाना नहीं चाहती हैं। मुंबई और ब्राजील में साथ में वक्त बिताने के बाद अब दोनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ वक्त बिताने का एक भी पल गंवाना नहीं चाहती हैं। मुंबई और ब्राजील में साथ में वक्त बिताने के बाद अब दोनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। न्यूयॉर्क की सड़कों पर साइकल चलाते प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में दोनों ने मैचिंग कपड़े भी पहन रखे हैं।

निक के साथ राइड पर गईं प्रियंका

निक के साथ राइड पर गईं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ फिलहाल न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं। प्रियंका ने गुरुवार को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस निक के पूरे परिवार के साथ मनाया। दोनों ने दिन की शुरुआत न्यूयॉर्क में साइकलिंग से की। प्रियंका, निक और उनके भाई जो, केविन और फ्रैंकलिन और जो जोनस की गर्लफ्रेंड और 'गेम ऑफ थ्रोंस' की एक्ट्रेस सोफी टर्नर, सभी साथ में साइकलिंग के लिए गए थे। साइकलिंग के बाद प्रियंका और निक हाथों में हाथ डाले घूमते दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें: VIRAL: डेब्यू से पहले ही दिखा सारा अली खान का हॉट अंदाज, इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें

एक पल के लिए भी दूर नहीं हो रहे निक और प्रियंका

प्रियंका और निक एक-दूसरे के प्यार में कितना डूबे हुए हैं, इसकी गवाह ये तस्वीरें हैं। निक को हमेशा प्रियंका का हाथ थामे देखा गया है। जब दोनों मुंबई में थे, तब भी निक ने एक पल के लिए भी प्रियंका का हाथ नहीं छोड़ा था। न्यूयॉर्क की सड़कों पर भी निक प्रियंका का हाथ थाने नजर आए। वहीं प्रियंका निक के बालों के साथ खेलती दिखीं। इससे पहले दोनों ब्राजील गए थे जहां निक को परफॉर्म करना था।

निक को मुंबई लेकर आईं थीं प्रियंका

निक को मुंबई लेकर आईं थीं प्रियंका

कुछ दिनों पहले प्रियंका निक को मुंबई भी लेकर आईं थीं। इस दौरान प्रियंका निक, अपनी मां, भाई और कजिन परिणिती को लेकर गोवा गई थीं, जहां निक ने उनके परिवार के साथ वक्त बिताया था। निक को मुंबई घुमाने लाईं प्रियंका उन्हें लेकर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की पार्टी में भी गई थीं। इस सगाई पार्टी में निक ने बॉलीवुड के दिग्गजों से मुलाकात की थी। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक का रिश्ता दिनोंदिन मजबूत होता जा रहा है।

क्या इस महीने दोनों कर सकते हैं सगाई?

क्या इस महीने दोनों कर सकते हैं सगाई?

बॉलीवुड के गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है कि प्रियंका निक से इस महीने सगाई कर सकती हैं। जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में दोनों एंगेजमेंट कर सकते हैं। सगाई कहां होगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि दोनों ही अब एक-दूसरे के परिवार को अच्छे से जानते हैं। जहां निक हाल ही में मुंबई आए थे, वहीं प्रियंका को अक्सर निक के परिवार के साथ देखा गया है।

पिछले साल शुरू हुआ था दोनों का अफेयर?!

पिछले साल शुरू हुआ था दोनों का अफेयर?!

प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें पिछले साल आनी शुरू हुईं थीं, जब दोनों ने साथ में मेट गाला में शिरकत की थी। प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए, लेकिन अब इस बात पर मुहर लग चुकी है कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से कहीं आगे बढ़ चुका है।

Priyanka Chopra, Nick Jonas
Priyanka Chopra, Nick Jonas
Priyanka Chopra, Nick Jonas
Priyanka Chopra, Nick Jonas

ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रियंका चोपड़ा के होने वाले हसबैंड निक जोनस?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+