उद्धव ठाकरे के साथ फोटो शेयर कर स्मृति ईरानी ने अपने पति को बताया 'प्रताड़ित'
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर अपने सोशल मीडिया ह्यूमर की वजह से चर्चा में रहती है। ट्वीट से लेकर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट तक स्मृति ईरानी अक्सर लोगों के बीच शुर्खियों में रहती है। हालांकि, इन दिनों मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति अपने पति को ट्रोल करने में लगी हुई है।

टेक्सटाइल मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर अपनी पति की फोटो शेयर कर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की है। स्मृति ईरानी ने एक पोस्ट में अपने पति को प्रताड़ित बताया है। दरअसल, उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके पति जुबिन ईरानी उद्धव ठाकरे के साथ खड़े हैं और ठाकरे मजाकिया अंदाज में उनकी तरफ इशारा करते हुए कुछ कह रहे हैं।
उद्धव ठाकरे के साथ फोटो शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा 'आपको पता होना चाहिए कि आपके पति कितने 'प्रताड़ित' हैं, जब उद्धव ठाकरे उनकी तरफ देखकर कहें 'हिम्मतवाला', जरा मिलना तुम।' इस फोटो को हजारों लोगों ने लाइक किया है।
इससे पहले भी स्मृति ईरानी ने अपने पति जुबिन ईरानी संग एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों एक सीढ़ी पर बैठे हुए थे। जिसमें वो लाल रंग की साड़ी में और उनके पति कुर्ता-पायजामा पहने हुए। स्मृति के सिर पर बबल बना है, जिसमें लिखा था कि 'हे भगवान उठा ले... मुझे नहीं मेरे वजन को उठा ले' तो वहीं दूसरी तरफ उनके पति के सिर पर भी बबल बना है जिस पर लिखा है-'इसको भी उठा ले तो चलेगा'।
View this post on InstagramA post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on
ये भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने पति संग शेयर की तस्वीर, उड़ाया खुद का ही मजाक, मिले 20,000 लाइक्स












Click it and Unblock the Notifications