स्मृति ईरानी ने पति संग शेयर की तस्वीर, उड़ाया खुद का ही मजाक, मिले 20,000 लाइक्स
नई दिल्ली। भाजपा की तेज-तर्रार नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी फनी इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए काफी लोकप्रिय हैं, खास बात ये हैं कि स्मृति अपने आप पर भी किए गए जोक्स को भी शेयर करने से परहेज नहीं करती हैं, हाल ही में उन्होंने जो पोस्ट शेयर की है, उसे देखने के बाद आप पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। उनकी इस पोस्ट पर करीब 20,000 लाइक्स आ चुके हैं।

स्मृति ईरानी ने पति की फोटो के साथ लिखा फनी कैप्शन
दरअसल स्मृति ईरानी ने अपने पति जुबिन ईरानी संग एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक सीढ़ी पर बैठे हुए हैं। जिसमें वो लाल रंग की साड़ी में हैं और उनके पति कुर्ता-पायजामा पहने हुए हैं, स्मृति के सिर पर बबल बना है, जिसमें लिखा है कि 'हे भगवान उठा ले... मुझे नहीं मेरे वजन को उठा ले' तो वहीं दूसरी तरफ उनके पति के सिर पर भी बबल बना है जिस पर लिखा है-'इसको भी उठा ले तो चलेगा'।
'मेरे पति की पत्नी बहुत शानदार हैं'
इसके साथ ही स्मृति ने तस्वीर को कैप्शन दिया है कि 'कुछ लोग कहते हैं कि मेरे पति की पत्नी बहुत शानदार हैं... सच बात है.'इंस्टाग्राम पर केंद्रीय मंत्री के बायो में लिखा है- 'ह्यूमर से युक्त, सीरियसनेस से थोड़ा मुक्त'।
अपने वजन का खुद ही उड़ाती हैं मजाक स्मृति ईरानी
आपको बता दें कि अपने वजन को लेकर स्मृति ने पहली बार कोई पोस्ट शेयर नहीं की है बल्कि इससे पहले भी उन्होंने अपने ही वजन का मजाक उड़ाते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपने पति की एक्स बीवी मोना के साथ थीं, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मोना ईरानी आज भी अपनी पुरानी जींस में फिट आ सकती हैं लेकिन मेरा तो पुरानी जींस में एक पैर भी नहीं घुस पाएगा।
'हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है'
वैसे स्मृति अक्सर इस तरह से फनी पोस्ट करके लोगों को चौंकाती रहती हैं, हाल ही में उनके सबरीमाला मंदिर पर दिए गए बयान पर काफी हो-हल्ला मचा था जिस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आलोचकों को बड़े ही चुटिले अंदाज में जवाब दिया था। मजेदार कैप्शन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईरानी ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनका मुंह बंधा हुआ था उन्होंने कैप्शन दिया था, 'हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है', जो कि काफी वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications