2014 के हिट नेताओं में स्मृति ईरानी का नाम भी
3- सीरियल से शिक्षा तक स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी के लिए 2014 बेशक यादगार रहेगा। उन्होंने इस साल राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा और बहुत जमकर लड़ा। उन्होंने गांधी परिवार के शहजादे को लोहे के चने चबवा दिए। हालांकि स्मृति चुनाव में हारीं पर वे जमकर लड़ीं। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा को जीत मिली। नरेन्द्र मोदी की देश में सरकार बनी।

मोदी ने स्मृति ईरानी को खासमखास मानव संसाधन मंत्रालय सौंपा। बहुत से लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर स्मृति को मोदी ने इतना बड़ा विभाग क्यों दिया। अब उनकी परीक्षा है कि वे देश की शिक्षा से जुड़े विभाग में अपनी छाप छोड़ें। वे इस बाबत बहुत गंभीरता से काम कर रही हैं। देश को उनसे उम्मीदें भी हैं। हां, कुछ लोग उनकी कमियां निकालने का भी कोई अवसर नहीं छोड़ते।
4- नागपुर से मंत्रालय तक देवेन्द्र फणडनीस
महाराष्ट्र में भाजपा 15 सालों से सत्ता से बाहर थी। इस बार उसे सत्तासीन हर हालत में होना था अगर उसे राज्य में अपना वजूद बचाकर रखना था। चुनौती बड़ी थी। इस काम को देवेन्द्र फडणनीस ने मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में अंजाम दिया। भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।
महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनकर देवेन्द्र फणडनीस ने साबित कर दिया कि वे राजनीति की दुनिया में काफी दूर तक जाएंगे। महाराष्ट्र में लंबे समय से मराठा ही मुख्यमंत्री बनता रहा है। पर, वे ब्राह्रमण हैं। उनसे महाराष्ट्र के चौतरफा विकास की उम्मीदें की जा रही हैं। अब उनकी सरकार में शिवसेना भी शामिल हो गई है। अब माना जा सकता है कि वे महाराष्ट्र को विकास के रास्ते पर ले जा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications