आजम खान के बयान पर चुप क्यों हैं सपा के नेता: स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के नेताओं को आजम खान के बयान पर चुप नहीं रहना चाहिए। अमेठी में ईरानी ने कहा कि महिला पर अपमानजनक टिप्पणी की गई और सपा नेताओं ने इस पर चुप्पी साध ली, वो चुप बैठे रहे। मैं सपा नेताओं से कहना चाहती हूं कि राजनीति अपनी जगह लेकिन महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

ईरानी ने की आजम खान पर कार्रवाई की मांग

ईरानी ने की आजम खान पर कार्रवाई की मांग

ईरानी ने कहा कि आजम खान ने जो कहा है, उन पर आयोग तो कार्रवाई करे ही, उनकी पार्टी भी कदम उठाए। अमेठी से भाजपा की कैंडिडेट स्मृति ईरानी ने आजम खान के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। स्मृति ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर लड़ने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रही है। उसका सभी सीटों पर ना लड़ने का फैसला ही ये बताता है कि वो हार मान चुकी है। वहीं उन्होंमे अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी पर क्षेत्र का ध्यान ना रखने की आरोप लगाते हुए कहा कि वो तो यहां आते ही नहीं हैं।

क्या बोले थे आजम खान

क्या बोले थे आजम खान

उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा उम्मीदवार आजम खान ने यहां से भाजपा की उम्मीदवार जयाप्रदा के भाजपा में जाने को लेकर कहा था कि उनका अंडरवियर खाकी रंग का है ये वो पहले से जानते थे। इस बयान की काफी आलोचना हो रही है। हालांकि आजम खान ने साफ किया है कि जयाप्रदा के खिलाफ किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी उन्होंने नहीं की है। वहीं आजम खान इस मामले में FIR दर्ज हो गई है।

ये बोलीं जयाप्रदा

ये बोलीं जयाप्रदा

जयाप्रदा ने आजम के बयान पर कहा है कि उनके लिए यह नई बात नहीं है। 2009 में सपा से उम्मीदवार थी, जब उन्होंने मेरे खिलाफ टिप्पणी की तो किसी ने भी मेरा समर्थन नहीं किया। मैं एक महिला हूं और जो उन्होंने कहा वह मैं दोहरा भी नहीं सकती। मुझे नहीं पता कि मैंने उनके साथ क्या किया है, जो वे ऐसी बातें कह रहे हैं।

पढ़ें- उत्तर प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+