'महिलाओं का अपमान कांग्रेस के संस्कार हो सकते हैं', अजय राय की विवादित टिप्पणी पर Smriti Irani का पलटवार

अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा था कि वह सिर्फ 'लटके-झटके' दिखाने के लिए अमेठी आती हैं।

smriti irani hits out at congress over ajay rai remarks

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा था कि वह सिर्फ 'लटके-झटके' दिखाने के लिए अमेठी आती हैं। विवाद के बावजूद कांग्रेस नेता अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने माफी मांगने से इनकार दिया है। इस बीच स्मृति ईरानी ने अजय राय पर पलटवार करते हुए कहा है, ''महिला के प्रति अभद्र टिप्पणियां करना हमारे संस्कार का का विषय नहीं है, ये उनके संस्कार का विषय हो सकता है। अगर गांधी खानदान को पसंद है अभद्र भाषा तो कोई भी कांग्रेसी जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है, वह माफी क्यों मांगेगा।''

अजय राय के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''भारतीय सेना के ऊपर अभद्र टिप्पणी करना, सेना के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करना, महिला जनप्रतिनिधि, जो उनके अध्यक्ष को हरा चुकी हो, उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना, स्वतंत्रता संग्राम में शामिल साधारण हिंदुस्तानियों को गलत शब्द कहना, ऐसा क्यों है कि कांग्रेस के नेताओं को लगता है कि इस तरह के छोटे शब्दों का इस्तेमाल कर के गांधी खानदान खुश हो जाएगा। वो कौन सा कल्चर है जिसे गांधी खानदान ने कांग्रेस में सर्टिफाइड किया है।''

स्मृति ईरानी ने आगे कहा, ''कई गलत टिप्पणी गांधी खानदार की मौजूदगी में की गई। तो ऐसा क्या है जो गांधी खानदान इस तरह के अभद्र व्यवहार को प्रोत्साहित करता है। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि क्या आप तभी तरक्की कर सकेंगे, जब ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करेंगे। अगर कांग्रेस में ऐसा ही है तो यह गांधी खानदान का असली चेहरा है।''

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी महिला को लेकर अभद्र टिप्पणी करना हमारे संस्कारों में नहीं है। कांग्रेस के राजनीतिक संस्कार का ये दर्पण हो सकता है, लेकिन काशी का ऐसा संस्कार नहीं है।

अजय राय का विवादित टिप्पणी

बता दें, कांग्रेस नेता अजय राय ने सोमवार को सोनभद्र में स्मृति ईरानी पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी, राजीव गांधी इस सीट (अमेठी) पर चुनाव लड़े हैं, कई कल-कारखाने लगाए गए। अब आधे से ज्यादा कल-कारखाने बंद पड़े हुए हैं, स्मृति ईरानी केवल आती हैं और लटके-झटके देकर चली जाती हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी वहां से 2024 का चुनाव लड़ें। इस बयान पर विवाद के बाद अजय राय ने कहा, ''मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था। ये हमारी बोलचाल की भाषा है, जिसका अर्थ है कि कोई अचानक प्रकट होता है और कुछ कहता है और फिर गायब हो जाता है। ये असंसदीय भाषा नहीं है। तो मैं क्यों माफी मांगूं?''

अजय राय के खिलाफ केस दर्ज

अब अजय राय की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सोनभद्र के सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि थाना रॉबर्ट्सगंज में धारा 354ए, 501,509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, अब अजय राय से पुलिस पूछताछ करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+