सबरीमाला मंदिर पर दिए बयान पर हुआ विवाद, तो स्मृति ईरानी ने इस तरह दिया जवाब
हाल ही में सबरीमाला मंदिर पर बयान देकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुरा फंसी थीं। ईरानी को उनके बयान के लिए काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था और ट्विटर पर उनकी ट्रोलिंग भी काफी हुई थी।
Recommended Video

नई दिल्ली। हाल ही में सबरीमाला मंदिर पर बयान देकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुरा फंसी थीं। ईरानी को उनके बयान के लिए काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था और ट्विटर पर उनकी ट्रोलिंग भी काफी हुई थी। अब इन सभी आलोचनाओं का जवाब देते हुए ईरानी ने एक मीम शेयर किया है। स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से एक मीम शेयर कर ट्रोलर्स का जवाब दिया है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब दिया है। ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, 'हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है।' मंत्री की लिखी लाइन 1974 में आए किशोर कुमार के गाने से है। हालांकि स्मृति ईरानी ने इसके अलावा कुछ नहीं लिखा, लेकिन उनका इशारा साफ-साफ समझा जा सकता है। उनकी इस फोटो पर अब तक 9 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। फैंस ने उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की है।
View this post on Instagram#hum bolega to bologe ki bolta hai... 😂🤔🤦♀️
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on
ये भी पढ़ें: रात को भरपूर सोने वाले कर्मचारियों को ये कंपनी दे रही है 41 हजार रुपए का इनाम
पिछले दिनों स्मृति ईरानी ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर बैन हटने के बावजूद हो रहे विवाद पर बयान दिया था, जिसके कारण उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा था। स्मृति ईरानी ने कहा था, 'मुझे प्रार्थना करने का अधिकार है, लेकिन अपमान करने का अधिकार नहीं है। भारत सरकार की एक केंद्रीय मंत्री हूं, इसलिए मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कोई टिपण्णी नहीं करूंगी। क्या आप खून से सने सैनटरी नैपकिन के साथ दोस्त के घर जा सकते हैं? तो भगवान के घर क्यों जाना चाहते हैं?'
बता दें कि देश का उच्चतम न्यायालय 10 से 50 वर्ष की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की इजाजत दे चुका है, लेकिन स्थानीय लोग और कई संगठन इसका अभी भी विरोध कर रहे हैं। पिछले हफ्ते जब मंदिर के कपाट पांच दिनों के लिए खुले थे, तो प्रदर्शनकारियों ने किसी भी महिला को दर्शन नहीं करने दिए।
ये भी पढ़ें: सबरीमाला मंदिर पर स्मृति ईरानी के विवादास्पद बयान पर बिहार में परिवाद दर्ज












Click it and Unblock the Notifications