‘राहुल गांधी ने देशद्रोहियों का साथ दिया था’

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने कथित तौर पर भारत के खिलाफ नारे लगाए उनका राहुल गांधी ने समर्थन किया है, उन्होंने कहा कि जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाने वालों का साथ देने वाले राहुल गांधी का गुजरात के लोग चुनाव में कतई साथ नहीं देंगे। गुजरात में गौरव यात्रा के दौरान आदिवासियों को संबोधित कररते हुए स्मृति ने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उसने नर्मदा प्रोजेक्ट को रोकने का काम किया था, ऐसा सिर्फ तत्कालीन मुख्यमंत्री से नफरत की वजह से किया गया था।

इसे भी पढ़ें- गुजरात में दलितों पर एक हफ्ते के भीतर लगातार तीसरा हमला

स्मृति ने कहा कि पूरे देश ने यह देखा है कि कैसे राहुल गांधी ने भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वालों के साथ खड़े हुए, गुजरात सरदार पटेल और महात्मा गांधी की जमीन है, मैं पूछना चाहती हूं कि क्या यह धरती राहुल गांधी का आने वाले चुनाव में समर्थन करेगी, जिसका जवाब भीड़ ने नहीं दिया। आपको बता दें कि गुजरात में दिसंबर माह में चुनाव हो सकता है।

गुजरात ने नर्मदा प्रोजेक्ट के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है, यह काम 55 साल में भी पूर नहीं हो सकता था, यूपीए के कार्यकाल में रेलवे इसकी इजाजत नहीं दे रहा था कि राजकोट से आनंद तक के बीच कनाल को बनाया जाए। कांग्रेस ने ऐसा सिर्फ तत्कालीन भाजपा की सरकार के खिलाफ किया, मोदी से नफरत की वजह से इस प्रोजेक्ट को रोका गया, फैसला लिया गया था कि जबतक गुजरात में कांग्रेस की सरकार नहीं आती है गुजरात को बिजली नहीं दी जाएगी।

ईरानी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के साथ हिसाब बराबर करना चाहती थी। गुजरात के लोग कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे। इन लोगों ने गुजरात को पानी नहीं दिया क्योंकि वह मोदी सरकार से बदला लेना चाहते थे, सरदार पटेल की जमीन से जुड़े लोग कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए स्मृति ने कहा कि राहुल के विकास का मॉडल क्या है, अमेठी में कांग्रेस 50 सालों से जीतती आई है, लेकिन जब वहां किसान यूरिया मांगते थे तो उनपर गोली चलाई जाती थी। लोगों को याद होगा कि कैसे कांग्रेस के शासनकाल में महाराष्ट्र में किसानों पर गोली चलाई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+