'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लेखक विकास स्वरूप विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। शांत सैयद अकबरउद्दीन आज विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता पद को छोड़ देंगे। उनका स्थान लेंगे मशहूर फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लेखक विकास स्वरूप। वे भारतीय विदेश सेवा के 1986 बैच के अधिकारी हैं। वे इलाहाबद से संबंध रखते हैं।

Vikas Swarup

ब्रिटेन, अमरीका और तुर्की में काम कर चुके विकास स्वरूप हाल तक संयुक्त राष्ट्र में थे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का पद बेहद अहम माना जाता है। इस पर किसी तेज-तर्रार अधिकारी की ही नियुक्ति होती है।

इलाहाबाद से संबंध

मूलत: इलाहाबाद के रहने वाले विकास स्वरूप ने 2003 में लंदन में अपनी पोस्टिंग के दौरान अपना उपन्यास 'क्यू एंड ए' लिखा था। उस वक्त हिंदुस्तान में कौन बनेगा करोड़पति की बेहद चर्चा थी और उन्होंने महज दो महीने के भीतर अपने उपन्यास को पूरा कर लिया। स्वरूप के इस पहले ही उपन्यास 'क्यू एंड ए' का दुनिया की 36 भाषाओं में अनुवाद हुआ। बीबीसी ने इस पर एक रेडियो ड्रामा भी बनाया था।

और भी उपन्यास

विकास का दूसरा उपन्यास 'सिक्स सस्पेक्ट्स' प्रकाशित हो चुका है। बीबीसी इस उपन्या स पर भी फिल्म बना रही है। फिलहाल वे अपनी तीसरी किताब पर काम कर रहे हैं लेकिन इसकी पृष्ठभूमि में भारत नहीं होगा।

उनके उपन्यास 'क्यू एंड ए एक काफी चर्चित किताब रही है और फिल्म् बनने से पहले ही उसे काफी सराहना मिल चुकी थी।

बाद में किताब का शीर्षक बदलकर 'स्लमडॉग मिलियनेयर' कर दिया गया और किताब के कवर पर फ़िल्म की तस्वीर भी लगा दी गई। विकास अपनी किताब का शीर्षक बदले जाने से खुश नहीं हैं और यह बात उन्होंलने सार्वजनिक रूप से भी कही है। बहरहाल अब सैयद अकबरउद्दीन विदेश मंत्रालय के अफ्रीका डेस्क को देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+