घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, पर इसे चुनावी स्टंट मत समझना
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। आपको दिवाली से पहले पेट्रोल और डीजल के दामों में कुछ और कटौती होने की शुभ खबर मिल सकती है। खैर महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव के वक्त जनता को मिलने वाली इस राहत को अगर आप चुनावी स्टंट समझ रहे हैं तो ऐसा नहीं है। दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। ताजा हालत यह है कि कच्चा तेल दो साल के निचले स्तर पर चल रहा है।

कच्चे तेल के दाम घटे
जानकारों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतें 5400 रुपए प्रति बैरल के नीचे जा सकती हैं। जानकारों का कहना है कि महाराष्ट्र और हरिय़ाणा चुनावों के बाद डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर फैसला हो सकता है।
अगर इस तरह का कोई फैसला हुआ तो जरूरी उत्पादों के दाम भी घटने लगेंगे। सरकार का राजस्व घाटा भी कम होने लगेगा। कुल मिलाकर भारत के लिए तो यह बेहद सुखद है कि विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से घट रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications