चंद्रबाबू नायडू से 5 गुना ज्यादा संपत्ति का मालिक है 6 साल का पोता, जानिए कितनी है नारा देवांश की प्रॉपर्टी

हैदराबाद। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का राजनीतिक कद काफी बड़ा रहा है। हालांकि, संपत्ति की बात करें तो वे अपने 6 साल के पोते से काफी 'गरीब' हैं। इस मामले में 6 साल के नारा देवांश ने अपने दादा चंद्रबाबू नायडू को लगातार दूसरे साल पीछे छोड़ दिया है। नारा देवांश की संपत्ति नायडू से करीब 5 गुना ज्यादा है।

दादा चंद्रबाबू नायडू से 6 गुना अमीर है पोता देवांश

दादा चंद्रबाबू नायडू से 6 गुना अमीर है पोता देवांश

चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश ने लगातार 9वें साल अपने पूरे परिवार की संपत्ति घोषित की है। उन्होंने परिवार के हर सदस्य की संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया है। इन पांच सदस्यों में चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी भुवनेश्वरी, खुद लोकेश और उनकी पत्नी ब्राह्मणी के अलावा 6 साल के बेटे नारा देवांश शामिल हैं। लोकेश ने अपने पिता चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति 3.87 करोड़ बताई है, ये ब्योरा 31 मार्च, 2019 का है। हालांकि, होम लोन के कारण उनपर 5.13 करोड़ की देनदारी भी है।

देवांश के पास 19.42 करोड़ रु की संपत्ति

देवांश के पास 19.42 करोड़ रु की संपत्ति

इसमें नारा देवांश के पास 19.42 करोड़ रु की संपत्ति है। इस लिहाज से नारा देवांश के पास अपने दादा चंद्रबाबू नायडू से 5 गुना ज्यादा संपत्ति है। देवांश के ऊपर किसी तरह की देनदारी नहीं है। जबकि भुवनेश्वरी की सपंत्ति में 8 करोड़ का इजाफा हुआ है। परिवार को विरासत में मिले व्यवसाय का नेतृत्व करने वाली भुवनेश्वरी की कुल संपत्ति 39.58 करोड़ बताई गई है। वहीं, लोकेश की संपत्ति 19 करोड़ है और उनकी पत्नी ब्राह्मणी की कुल संपत्ति 11.51 करोड़ है। लोकेश पर 5.70 करोड़ की देनदारी भी है।

नायडू के बेटे ने घोषित की संपत्ति

नायडू के बेटे ने घोषित की संपत्ति

नारा देवांश इस लिहाज से अपने पिता से भी अमीर है। नारा देवांश की संपत्ति में 70 लाख रु का इजाफा हुआ है। उनके पास संपत्ति के रूप में 16.17 करोड़ का प्लॉट के अलावा फिक्स्ड डिपोजिट और पारिवारिक व्यवसाय में हिस्सेदारी हैं। लोकेश की पत्नी की संपत्ति में इस बार 4.5 करोड़ का इजाफा हुआ है। चेन्नई, हैदराबाद और रंगारेड्डी में भी ब्राह्मणी की संपत्ति है। साल 2018 में उनकी कुल संपत्ति 7.72 करोड़ थी। हर साल की तरह, लोकेश ने घोषणा की कि उनका परिवार उन लोगों को उपहार देगा, यदि वे परिवार के पांच सदस्यों में से किसी के नाम पर कोई भी अघोषित संपत्ति साबित करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+