स्कूल बस में सो गया बच्चा, भीषण गर्मी में दम घुटने से हो गई मौत

दुबई। स्कूल बस में सो जाने की वजह से एक बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई। बेहद चौंकाने वाला ये मामला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले एक भारतीय परिवार का छह साल का बच्चा स्कूल बस से अपने स्कूल के लिए रवाना हुआ। बस में पीछे की सीट पर बैठे इस बच्चे को अचानक ही नींद आ गई। जब बस स्कूल पहुंची तो भी किसी ने इस बच्चे को नहीं देखा और बस को बिना चेक किए लॉक करके इसके स्टाफ चले गए। बच्चा कई घंटों तक बस में अकेला पड़ा रहा, बाद में जब स्टाफ दोबारा बस को निकालने के लिए पहुंचे तो उन्हें बच्चा मृत अवस्था में मिला।

भारतीय कारोबारी के बच्चे की स्कूल बस में मौत

भारतीय कारोबारी के बच्चे की स्कूल बस में मौत

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद फरहान फैसल दुबई के अल कौज स्थित इस्लामिक सेंटर स्कूल में पढ़ता था। शनिवार को फरहान फैसल स्कूल जाते समय बस में बैठा, इसी दौरान उसे नींद आ गई। करीब आठ बजे जब बस स्कूल पहुंची तो सारे बच्चे बस से उतर गए लेकिन फैसल अपनी सीट पर ही सोता रह गया। इस दौरान बस के स्टाफ में से किसी की भी नजर उस पर नहीं पड़ी।

स्कूल बस में सो गया था छात्र, किसी ने भी नहीं देखा

स्कूल बस में सो गया था छात्र, किसी ने भी नहीं देखा

जानकारी के मुताबिक, पूरी बस बंद रहने और भीषण गर्मी की वजह से सीट पर सो रहे बच्चे का दम घुट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दुबई पुलिस ने बताया, 6 साल के छात्र की मौत का पता उस समय चला जब दोपहर तीन बजे ड्राइवर बच्चों को वापस घर छोड़ने के लिए बस निकालने के लिए गया। उस समय उसकी नजर पीछे की सीट पर लेटे फरहान फैसल पर पड़ी, जिसकी मौत हो चुकी थी। जांच में पता चला कि मौत की वजह दम घुटना बताया गया।

कई घंटे तक अकेले बस में बंद रह गया छात्र

कई घंटे तक अकेले बस में बंद रह गया छात्र

फरहान फैसल तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसने इसी साल स्कूल जाना शुरू किया था। फरहान के माता-पिता लंबे समय से दुबई में रह रहे हैं। बच्चे के पिता फैसल के दुबई और केरल में कई व्यवसाय हैं। परिवार के एक करीबी सदस्य ने बताया, "पिछले हफ्ते ही एक गेट-टुगेदर मेरी मुलाकात बच्चे के परिवार से हुई थी। ये बच्चा बेहद तेज था। उसकी अचानक मौत से उसके माता-पिता सदमे की स्थिति में हैं।"

भीषण गर्मी में दम घुटने से चली गई बच्चे की जान

भीषण गर्मी में दम घुटने से चली गई बच्चे की जान

बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह से बच्चे की मौत हुई है। 2014 में भी ऐसी ही एक घटना यूएई में सामने आई थी जब केजी-1 में पढ़ने वाली छोटी बच्ची की मौत भी स्कूल बस में दम घुटने की वजह से हो गई थी, वो अबू धाबी के एक स्कूल में पढ़ती थी। पिछले साल भी केजी-1 का एक छात्र चार घंटे तक बस में बंद रह गया था, हालांकि उसकी जान बच गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+