6 महिला अधिकारियों ने पहली बार डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज की परीक्षा पास की
पहली बार छह महिला अधिकारियों ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज की परीक्षा पास की है। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि एक महिला अधिकारी ने अपने पति के साथ परीक्षा पास की है जो एक सेना अधिकारी भी हैं।
पहली बार छह महिला अधिकारियों ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज की परीक्षा पास की है। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि एक महिला अधिकारी ने अपने पति के साथ परीक्षा पास की है जो एक सेना अधिकारी भी हैं। इनमें से दो महिला अधिकारी सैन्य खुफिया कोर से हैं।

वहीं भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत के निधन के बाद जनरल अनिल चौहान को नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनया गया। कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे थे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनते ही जनरल अनिल चौहान ने कहा था कि तीनों सेनाएं सभी चुनौतियों और कठिनाइयों से एक साथ निपटेंगी, हम सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं।
कार्यभार संभालते ही क्या बोले थे नए सीडीएस
जनरल चौहान ने कहा था कि मुझे भारतीय सशस्त्र बलों में सर्वोच्च रैंक की जिम्मेदारी संभालने पर गर्व है। मैं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में तीनों रक्षा बलों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा। हम सभी चुनौतियों और मुश्किलों का मिलकर सामना करेंगे। सीडीएस का कार्यभार संभालने से पहले, जनरल चौहान ने इंडिया गेट परिसर में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर भारत के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी। उन्हें रायसीना हिल्स में साउथ ब्लॉक के लॉन में त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया था।
चीनी मुकाबला के भारत तैयार
वहीं, वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पार चीनी निर्माण की खबरों के बीच, भारतीय सेना ने चीन के सामने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में 450 टैंकों और 22 हजार से अधिक सैनिकों के आवास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। रक्षा सूत्रों ने कहा कि पैंगोंग त्सो झील में चीनी आक्रामक गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए जो भारत और चीन दोनों में है, भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर ने पूर्वी लद्दाख दोनों में नए लैंडिंग क्राफ्ट्स को तैयार किया है। इससे जवानों को गश्त करने में काफी आसानी होगी। एसॉल्ट क्राफ्ट एक साथ 35 सैनिकों को ले जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Elon Musk: बुरी लगी एलन मस्क को स्टाफ की सलाह, इंजीनियर को निकालने का ट्विटर पर ही कर दिया ऐलान












Click it and Unblock the Notifications