Elon Musk: बुरी लगी एलन मस्क को स्टाफ की सलाह, इंजीनियर को निकालने का ट्विटर पर ही कर दिया ऐलान

एलन मस्क ने एक कर्मचारी को इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उसने सार्वजनिक तौर पर एलन मस्क की आलोचना कर दी थी।

एलन मस्क ने जब से ट्विटर खरीदा है और इसका कामकाज अपने हाथों में लिया है, तब से ही कंपनी के कर्मचारियों के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। कई चरणों में एलन मस्क कंपनी में दस हजार से अधिक लोगों की छंटनी कर चुके हैं और अब जो बचे हुए हैं उन्हें भी किसी न किसी बहाने से निकाल बाहर किया जा रहा है। फिलहाल ये स्थिति है कि ट्विटर में कब किसकी जॉब चली जाए ये कोई भी नहीं बता सकता है। ताजा मामला ट्विटर में काम करने वाले एक कर्मचारी का है। इस कर्मचारी को इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उसने सार्वजनिक तौर पर एलन मस्क की आलोचना कर दी थी।

एलन मस्क ने ट्विटर स्लो को लेकर मांगी माफी

एलन मस्क ने ट्विटर स्लो को लेकर मांगी माफी

दरअसल कंपनी के नए बॉस एलन मस्क ने ट्विटर के स्लो होने के लेकर माफी मांगी थी। सोमवार को कई देशों में ट्विटर के स्लो होने के बाद एलन मस्क ने माफी मांगी। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। एलन मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा कि ट्विटर कई देशों में सुपर स्लो हो रहा है। मैं इसके लिए माफी मांगना चाहता हूं। इसके बाद एक कर्मचारी ने इस अपनी अपनी प्रतिक्रिया जताई थी जिसके बाद उसे एलन मस्क ने निकाल दिया।

स्टाफ ने एलन मस्क की थी आलोचना की

इस कर्मचारी का नाम एरिक फ्रोन्होफर है जो कि ट्विटर एप के एंड्रॉयड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए काम करते थे। एरिक ने रविवार को एलन मस्क के एक ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए अपना विचार रखा था। एरिक ने लिखा था कि वह ट्विटर एंड्राएड के लिए 6 सालों से काम कर रहे हैं। मस्क की ट्विटर एप के तकनीकी चीजों को लेकर समझ गलत है। मस्क ने इसका रिप्लाई देते हुए एरिक फ्रोन्होहर से कहा कि इस मामले को ठीक से समझाओ।

एलन मस्क ने उलटे स्टाफ से पूछा सवाल

एलन मस्क ने उलटे स्टाफ से पूछा सवाल

इसके साथ ही एलन मस्क ने इंजीनियर से पूछा, 'एंड्रॉयड पर ट्विटर सुपर स्लो है, इसे ठीक करने के लिए उसने क्या किया है? इसके बाद एरिक फ्रोन्होफर ने कुछ ट्वीट्स के जरिए एलन मस्क को कुछ बताने की कोशिश की जिसके बाद एक ट्विटर यूजर ने एरिक से पूछा कि वो अपने बॉस से अपना फीडबैक निजी तौर पर क्यों नहीं शेयर करते? इसके जवाब में इंजीनियर एरिक ने कहा कि शायद एलन मस्क को उनसे निजी तौर पर सवाल करने चाहिए, या तो स्लैक पर या ईमेल के जरिए।

एलन मस्क ने ट्विटर पर निकालने का ऐलान किया

एरिक फ्रोन्होफर का जवाब पढ़कर एक दूसरे ट्विटर यूजर ने एलन मस्क को टैग किया और सलाह दी कि शायद आप इस तरह के व्यक्ति को अपनी टीम में नहीं चाहेंगे। एलन मस्क ने इससे सहमति जताई और एरिक को ट्विटर पर ही निकालने का ऐलान कर दिया। शुरुआत में लोगों को ये मजाक लगा लेकिन कुछ देर बार एरिक के ट्वीट ने सब स्पष्ट कर दिया। एरिक ने कहा कि शायद उन्हें आधिकारिक तौर पर निकाल दिया गया है। इसके साथ ही एरिक ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनका मैक पर अकाउंट लॉक दिखाई दे रहा था।

एलन मस्क के इस बर्ताव की हो रही आलोचना

एलन मस्क के इस बर्ताव की हो रही आलोचना

एलन मस्क के इस व्यवहार की काफी आलोचना हो रही है। उन्हें सनकी बताया जा रहा है। लोग उन्हें उनके फ्री स्पीच के वायदे की याद दिला रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि एलन मस्क ऐसा व्यवहार कर रहे हैं वह पूरी तरह के स्वीकार्य योग्य नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+